एक्सप्लोरर

एमपी: पद्मावती पर लिखा फेसबुक पोस्ट, पत्रकार पर दर्ज हुआ मामला

मध्य प्रदेश में एक पत्रकार पर रेप के लिए प्रेरित करने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक पत्रकार पर रेप के लिए प्रेरित करने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने सामूहिक रेप से पीड़िता को पद्मावती पुरस्कार देने का विचार व्यक्त किया था जिस पर इस पत्रकार ने कटाक्ष किया था. इसके बाद उस पर मामला दर्ज हुआ. नीमच के वरिष्ठ पत्रकार जिनेंद्र सुराना ने गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा भोपाल की सामूहिक रेप पीड़ित युवती को पद्मावती पुरस्कार देने के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर अपनी फेसबुक वाल पर लिखा, "मध्य प्रदेश में रेप करवाओ और पद्मावती अवार्ड पाओ. सरकार की नई घोषणा." इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी-अपनी तरह से टिप्पणियां कीं. खरगोन के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ए.के. पांडे ने बताया, "सुराना की यह पोस्ट काफी भद्दी और दूसरों को रेप के लिए प्रेरित करने वाली है. लिहाजा इसे स्वत: संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया है." उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं जिन्होंने टिप्पणियां की हैं, उन पर क्या कार्रवाई हो सकती है, इसका भी परीक्षण किया जा रहा है. सुराना का कहना है कि राज्य के गृहमंत्री के बयान के आधार पर उन्होंने कटाक्ष के तौर पर अपनी फेसबुक वॉल पर यह कमेंट लिखा था. मगर पुलिस ने उसके मंतव्य को समझे बगैर ही प्रकरण दर्ज कर लिया. सुराना ने बताया कि वह 10 वर्ष तक नीमच ब्यूरो चीफ रहे हैं. इन दिनों वह नीमच से प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार पत्र के विशेष संवाददाता हैं. उन्होंने कि अगर कटाक्ष और व्यंग्य को ही अपराध बनाया जाएगा तो लोग अपनी बात कहना ही भूल जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget