एक्सप्लोरर

मंडप में ही दहेज मांग बैठे दूल्हे राजा, पंचायत ने भी सुनाया अनोखा फरमान

चंडीगढ़ : सालों से दहेज के खिलाफ सरकारें अभियान चला रही हैं. इसे लेकर कानून भी काफी सख्त है और कई लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी हुई है. लेकिन, अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो लोभ से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला हरियाणा में सामने आया. लेकिन, इस घटना के एक अनोखा अंत भी हुआ.

इसके बाद दुल्हन के परिवारवालों ने उन दोनों को बंधक बना लिया

दरअसल, दूल्हे और उसके भाई ने मंडप में ही दहेज की मांग कर डाली. इसके बाद दुल्हन के परिवारवालों ने उन दोनों को बंधक बना लिया. वहीं जब मामला पंचायत के पास पहुंचा तो उन दोनों को सजा के तौर पर दुल्हन को जमीन का एक टुकड़ा देने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें : कोलकाता: अखबार में इश्तिहार, एमए पास लड़की के लिए चाहिए वामपंथी दूल्हा

दुल्हे के परिवारवालों ने उसे अभी तक जमीन नहीं दी है

दुल्हन अभी तक अपने नए घर में नहीं गई है, क्योंकि दुल्हे के परिवारवालों ने उसे अभी तक जमीन नहीं दी है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना कल उस समय हुई जब राजस्थान के भरतपुर निवासी दूल्हे फरीद कुरैशी के परिवारवालों ने लड़की वालों से और दहेज की मांग की और उनके खिलाफ कुछ टिप्पणी भी की.

लड़कीवालों ने चार लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया

इसके बाद गुस्साए हुए लड़कीवालों ने चार लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया, जिसमें दूल्हा और दूल्हे का भाई भी शामिल था. प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद पंचायत की बैठक बुलाई गई और लड़की वालों ने लड़केवालों से चार बीघा जमीन दुल्हन के नाम करने को कहा.

यह भी पढ़ें : शिक्षा में सुधार के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला, ‘अब सभी स्कूलों में लगेगी शिक्षकों की फोटो’

शर्त लगायी कि ऐसा होने तक दुल्हन अपने ससुराल नहीं जाएगी

साथ ही शर्त लगायी कि ऐसा होने तक दुल्हन अपने ससुराल नहीं जाएगी. रविवार का दिन होने के कारण सरकारी कार्यालय बंद था, इसलिए कुरैशी से कहा गया कि वह दुल्हन के नाम जमीन कराने तक पंचायत के पास जमानत राशि के रूप में दस लाख रूपये जमा कराए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget