एक्सप्लोरर

Mumbai Crime: सिगरेट के बट से मुंबई पुलिस ने ऐसे सुलझाया मर्डर केस, जानें क्या है पूरा मामला

Mumbai Crime: पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कभी सोचा ही नहीं होगा कि उसकी एक छोटी सी भूल यानी सिगरेट के बट को वहीं फेंकना इतना भारी पड़ सकता है. पुलिस ने कहा कि वो पूरे सीन को रिक्रिएट कर जांच करेगी.

Mumbai Crime News: मुंबई के धारावी से साल 2010 में एक हत्या की घटना सामने आई थी. जहां आरोपी ने धारावी जंक्शन पर एक टेम्पो में मोहम्मद शेख नाम के व्यक्ति का गला काटकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में शेख के साथ काम करने वाले अकबर खान को गिरफ्तार किया था. 

हालांकि पुलिस को खान के खिलाफ इस मामले में कोई ठोस सबूत नही मिल पाया था. लेकिन पुलिस को इस पूरी वारदात की खोजबीन में आरोपी का छोड़ा गया एक सिगरेट बट सबूत के तौर पर मिला था. बता दें कि इसी सिगरेट की बट ने पुलिस को हत्यारे तक पहुंचने में काफी मदद की.

ये है पूरा मामला 
बता दें कि 11 अक्टूबर, 2010 को धारावी जंक्शन पर एक टेम्पो में मोहम्मद शेख का गला कटा हुआ शव मिला था. जिसके करीब पांच दिन बाद, शाहू नगर पुलिस ने हत्या के सिलसिले में शेख के साथ काम करने वाले अकबर खान को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि खान ने शेख के साथ मिलकर व्यवसाय के लिए एक टेम्पो खरीदा था. दोनों के बीच यौन संबंध बनाने की भी पुष्टि हुई है, जब वो रात में टेम्पो में सोता था. हत्या की रात शेख और खान ने साथ बैठकर टेम्पो में खाना खाया था. पुलिस ने कहा कि जब शेख ने फिर से खान के साथ यौन शोषण करने की कोशिश की, तो खान ने कथित तौर पर उसका गला काट दिया और भाग गया. जिसके बाद पुलिस को शेख का शव अगले दिन टेम्पो में मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने शाहू नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया था.

सिगरेट के बट पर लगी लार से डीएनए नमूने निकाले
पुलिस ने कहा कि शव की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को इस हालत में देख पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को इसकी सूचना दी. जिसके बाद उन्होंने वहां पड़े सारे सबूत इकट्ठा किए साथ ही उन्हे टेंपो से सिगरेट के बट के एक नमूने भी मिले. जिसके आधार पर फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सिगरेट के बट पर लगे लार से डीएनए नमूने निकालने में कामयाबी हासिल की. जिसे आरोपी खान के डीएनए से मैच कराने पर वो उससे मेल खा गए.

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कभी सोचा ही नहीं होगा कि उसकी एक छोटी सी भूल यानी सिगरेट के बट को वहीं फेंकना इतना भाड़ी पड़ सकता है. पुलिस ने कहा कि वो फिर से सारे पहलुओं को देखते हुए पूरे सीन को रिक्रिएट कर जांच करेगी.

ये भी पढ़ें- Sukesh Chandrasekhar: जेल में आलीशान जिंदगी जी रहा है ठग सुकेश चंद्रशेखर, 80 हजार की जींस, गूची के चप्पल और कैश हुआ बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget