एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किए तीन शार्पशूटर, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक एनकाउंटर के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ये बदमाश मोस्टवांटेड क्रिमिनल संदीप उर्फ ढीलू के खास शार्पशूटर हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक एनकाउंटर के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ये बदमाश मोस्टवांटेड क्रिमिनल संदीप उर्फ ढीलू के खास शार्पशूटर हैं. इन पर लूट और रंगदारी के कई संगीन मामले दर्ज हैं.

दरअसल स्पेशल सेल की टीम को सुचना मिली थी कि गैंगस्टर संदीप के साथी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में किसी बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने के लिए आने वाले हैं. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने ट्रैप लगाया और जब पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी को रुकने के लिए इशारा किया तो गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस की टीम पर गोली चला दी.

पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई जो दो बदमाशों सुरजीत और प्रमोद को लगी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. सुरजीत को गोली हाथ में लगी और प्रमोद को पैर में. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया.

इसी दौरान इनके एक और साथी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पूछताछ में इन तीनों ने बताया कि ये तीनों गैंगस्टर संदीप उर्फ ढीलू के साथी हैं और उसके कहने पर लूट और रंगदारी की वारदातों को अंजाम देते हैं.

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव की मानें तो 19 फरवरी 2018 को गैंगस्टर संदीप उर्फ ढीलू उस समय पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था जब उसे इलाज के लिए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था.

डीसीपी संजीव यादव की मानें तो संदीप को तभी से गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन वो लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि गैंगस्टर संदीप के साथी उससे मिलने के लिए आ रहे हैं और एक बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने का प्लान बनाने वाले हैं.

पुलिस की मानें तो सुरजीत उर्फ पोलू 20 साल से गैंगस्टर संदीप का करीबी है. सुरजीत पहली बार साल 2000 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार हुआ था तब जेल में उसकी मुलाकात गैंगस्टर संदीप से हुई थी. जेल की ये दोस्ती बाहर आने के बाद भी बरकरार रही और दोनों ने मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया.

गिरफ्तार प्रमोद उर्फ सोनू गैंगस्टर संदीप के संपर्क में तब आया जब वो जेल में था. इस दौरान प्रमोद, गैंगस्टर संदीप के साथियों के साथ जेल में मिलने आता था. पुलिस की माने तो संदीप को पुलिस की कस्टडी से फरार करवाने में प्रमोद की अहम भूमिका थी.

इसके अलावा गिरफ्तार हुआ तीसरा बदमाश निशांत उर्फ निशु बदमाश प्रमोद का पड़ोसी है. प्रमोद ने ही निशांत को गैंग में भर्ती करवाया था, इस पर कई मामले दर्ज हैं. अब स्पेशल सेल की टीम फरार नामी गैंगस्टर संदीप उर्फ ढीलू की तलाश कर रही है जोकि साल 2018 से फरार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget