एक्सप्लोरर

मिस्टर दिल्ली रह चुका नेशनल लेवल बॉडी बिल्डर गिरफ्तार, दोस्त के साथ लूट की वारदात को देता था अंजाम

पुलिस ने राहुल के पास से एक पिस्टल चार कारतूस और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी बरामद किया है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नेशनल लेवल के बॉडी बिल्डर को रॉबरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल चौधरी 2010 से 2017 तक मिस्टर दिल्ली रह चुका है. राहुल दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है और कई बड़े बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जज की भूमिका भी निभा चुका है. फिलहाल राहुल दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में डीएलडब्ल्यू नाम से जिम चला रहा था. पुलिस ने राहुल के पास से एक पिस्टल चार कारतूस और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी बरामद किया है.

अपनी अय्याशियों को पूरा करने के लिए मिस्टर दिल्ली बना था लुटेरा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक लैविश लाइफ जीने के शौक के चलते राहुल अपने खर्चों को पूरा नहीं कर पा रहा था. यही वजह है कि उसने अपने साथी विपिन गुप्ता के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया. सोमवार को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में राहुल ने अपने साथी विपिन के साथ मिलकर एक व्यापारी से गन पॉइंट पर उस वक्त ₹365000 लूट लिए जब व्यापारी उन पैसों को बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस के ऊपर सवाल खड़े कर दिए थे.

एक और लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों लुटेरे

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी की सोमवार को लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे दाल मिल इलाके में घूम रहे हैं और एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. जिसके बाद ट्रैप लगाकर पुलिस ने इन दोनों को उत्तम नगर इलाके के दाल मिल एरिया से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

Embed widget