एक्सप्लोरर

Delhi: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से गोद कर की हत्या, दिल्ली के इस इलाके में सनसनी, जानिए पूरा मामला

Delhi crime: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक फ्लैट में लूट के प्रयास का विरोध करने पर एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Laxmi Nagar Robbery Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके के एक अपार्टमेंट में लुटेरों से अपने दोस्तों का बचाव करते हुए एक शख्स की जान चली गई. उसकी पहचान सुनील उर्फ यासीन के रूप में की गई है, जिसे उसके दोस्तों के अपार्टमेंट में घुसने वाले लोगों के एक समूह ने चाकू मार दिया था. घटना पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में सी -34 विजय ब्लॉक में शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे हुई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि फ्लैट में विनय कुमार, अतुल कुमार और साहिल नाम के तीन लोग रहते थे. विनय कुमार का शहर में एक छोटा सा व्यवसाय था और अन्य दो उसके सहयोगी थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तीनों का दोस्त सुनील शुक्रवार शाम अपने दोस्तों से मिलने फ्लैट पर पहुंचा. उसी शाम बाद में, पुरुषों के एक समूह ने अपार्टमेंट पर हमला किया और लूटपाट की. जब उनका विरोध किया गया तो बदमाशों ने सुनील और अतुल पर हमला कर दिया.

पुलिस ने कहा कि हमले में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया. लक्ष्मी नगर पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच फरार हैं. फरार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है.

हाल में एक चोर ने एसआई की कर दी थी हत्या 

इससे पहले जनवरी में पश्चिमी दिल्ली में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शंभू दयाल की एक चोर ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. 4 जनवरी को एक महिला ने ख्याला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक शख्स ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है. शिकायत मिलने के बाद दयाल तुरंत हरकत में आ गए. उन्होंने मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में अनीश नाम के शख्स को गिरफ्तार किया. अनीश ने दयाल पर चाकू से कई वार किए. हमले में शंभु दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गले, छाती और गर्दन में चोटें आई थीं. हालांकि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दयाल ने अनीश को मौके से भागने नहीं दिया. पुलिस टीम ने आकर चोर को गिरफ्तार कर लिया. बाद में शंभु दयाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget