एक्सप्लोरर

दिल्ली: बच्चे का कत्ल कर चाचा ने एक महीने तक लाश को सूटकेस में छुपाए रखा

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक सात साल के बच्चे को उसके चाचा ने ही अपहरण कर मार डाला.

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक सात साल के बच्चे को उसके चाचा ने ही अपहरण कर मार डाला. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बच्चे के माता-पिता उसे गाली देते थे जिससे वह अपमानित महसूस करता था. सात जनवरी को आशीष नाम के बच्चे का अपहरण हुआ था. अब पुलिस ने खुलासा किया है कि उसके चाचा अवधेश ने ही उसका अपहरण किया था और पकड़े जाने के डर से कत्ल कर दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आशीष के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई, पुलिस ने मासूम को तलाशने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं मिला. आशीष के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले आशीष के चाचा पर शक जताया लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और अब उस मासूम की लाश घर से कुछ ही दूरी पर उसी चाचा अवधेश के घर से बरामद हुई है. पुलिस की माने तो उसे अवधेश पर पहले शक इसलिए नहीं हुआ क्योंकि वो हर समय परिवार के साथ ही रहता था. इतना ही नहीं पुलिस की जांच में भी वो सहयोग कर रहा था. अब पुलिस का शक इसलिए गहराया क्योंकि वो दो दिन से पुलिस का फ़ोन नही उठा रहा था. उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. WhatsApp Image 2018-02-13 at 1.03.25 PM पुलिस की जांच में पता चला है कि क़तिल अवधेश ने आपसी रंजिश के चलते मासूम का क़त्ल किया था, पूछताछ में अवधेश ने बताया कि 7 जनवरी को उसने बच्चे को साईकल दिलाने के बहाने बुलाया और अपने कमरे में ले गया. उसने गला दबा कर बच्चे की हत्या कर दी और लाश को कमरे में ही सूटकेस के अंदर बंद कर दिया. तकरीबन 1 महीने तक लाश इसी घर में रही और किसी को पता ही नहीं चला. पुलिस की माने तो जब कमरे से बदबू आने लगी और जब पड़ोसियों ने उससे बदबू के बारे में पूछा तो उसने उन्हें मरे हुए चूहे दिखाए और कहा कि बदबू यहाँ से आ रही है. पुलिस ने कमरे से परफ्यूम की बोतल भी कमरे से बरामद की है. इस पूरे मामले में परिवार भी पुलिस की लापरवाही मान रहा है. इतना ही नहीं पड़ोसियों का भी ये कहना है कि जिस दिन बच्चा गायब हुआ था उसके दो दिन बाद पुलिस ने इलाके के सभी घरों की तलाशी ली थी, लेकिन अवधेश के घर की तलाशी नहीं ली थी. फिलहाल पुलिस ने घर से उस सूटकेस के साथ मासूम की लाश को बरामद कर लिया है और अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब अवधेश से पूछताछ कर रही है, पुलिस के मुताबिक अवधेश UPSC की तैयारी कर रहा था. इस मामले में दिल्ली पुलिस अगर समय रहते अवधेश से पूछताछ कर लेती तो ये केस जल्दी वर्कआउट हो जाता.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget