एक्सप्लोरर

दाऊद का करीबी सहयोगी 20 साल पुराने केस में गिरफ्तार

ठाणे पुलिस ने दाऊद इ्ब्राहिम के एक करीबी सहयोगी तारिक परवीन को साल 1998 के एक दोहरे हत्या मामले में गिरफ्तार किया है.

ठाणे: ठाणे पुलिस ने दाऊद इ्ब्राहिम के एक करीबी सहयोगी तारिक परवीन को साल 1998 के एक दोहरे हत्या मामले में गिरफ्तार किया है. ठाणे एईसी प्रमुख प्रदीप शर्मा ने बताया कि 51 साल के परवीन को दक्षिणी मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट के निकट स्थित एल टी रोड के अशोका शॉपिग सेंटर की एक दुकान से गिरफ्तार किया गया.

अधिकारी ने बताया कि वह 38 साल के केबल ऑपरेटर मोहम्मद इब्राहिम और उसके कारोबारी सहयोगी परवेज अंसारी (41) के हत्या मामले का आरोपी है. इन दोनों को मुंबई के किस्मत कालोनी में कथित तौर पर सात लोगों के एक गिरोह ने गोली मार कर हत्या कर दी थी.

शर्मा ने बताया कि यह हत्या केबल कारोबार को लेकर प्रतिद्वंद्विता की वजह से हुई थी. इस संबंध में मुंबरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था. उन्होंने बताया, “हमें एक गुप्त सूचना मिली थी कि परवीन अशोक शॉपिंग सेंटर की एक दुकान में छुपा है. इसलिए हमने दुकान पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. ” शर्मा ने बताया कि परवीन को मुंबरा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है.

बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम भारत का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी है. बताया जाता है कि दाउद पाकिस्तान में है और वो वहीं से अपना गैंग चला रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही

उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप

124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी

'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर

'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल

BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर

Embed widget