एक्सप्लोरर

मेरठ: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बाप-बेटे को मारी गोली, घटना सीसीटीवी में कैद

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दवा कारोबारी बाप और बेटे को गोली मार दी. दोनों की हालत गंभीर है और दोनों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यूपी: मेरठ में बदमाशों का आतंक चरम पर है. प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ चुकी है कि बदमाश बिना खौफ के लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और विरोध करने पर जान लेने से भी नहीं चूक रहे हैं. ताजा मामला मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहन पुरी का है. जहां लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने बाप और बेटे को गोली मार दी.

दोनों पिता-पुत्र दवा व्यापारी हैं. दोनों की हालत गंभीर है और दोनों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मोहनपुरी के चिकारा कंपलेक्स के पास गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बाप और बेटे को निशाना बनाया. बदमाशों ने रुपयों भरा बैग छीनने के इरादे से बाप बेटे पर हमला कर दिया.

विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों को दोनों ने गिरा दिया. इस पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो बदमाश बाइक छोड़कर फरार होने लगे और अपने बचाव के लिए उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस फायरिंग में पिता-पुत्र को गोली लग गई.

उधर पुलिस बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. हालांकि एक सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह बदमाशों ने गोली चलाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'

'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज

बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'

जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'

बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?

'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

Embed widget