एक्सप्लोरर

दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, सराय रोहिल्ला में दूरंतो एक्प्रेस में लूट

जम्मू-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्रियों से आज सराय रोहिल्ला स्टेशन के पास चाकू की नोंक पर लूटपाट की गई. इस घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्री डर गए वहीं, पश्चिमी दिल्ली में एक महिला और उसके पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर अपराध की राजधानी बनती नजर आ रही है. दिल्ली में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो ट्रेन में लूट से लेकर गोली चलाने तक की वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं. जम्मू-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्रियों से आज सराय रोहिल्ला स्टेशन के पास चाकू की नोंक पर लूटपाट की गई. एक यात्री के रेलवे शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला प्रकाश में आया. अश्विनी कुमार नाम के एक यात्री ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्रेन संख्या 12266 की B3 और B7 बोगियों में बैठे यात्रियों पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन के नजदीक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया. ख्याला में मामूली झगड़े में दो को चाकू से गोदा पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में मामूली झगड़ा होने पर एक पड़ोसी ने बुधवार को एक महिला और उसके पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. जबकि उनके एक नाबालिग बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. आरोपी पड़ोसी पहचान मोहम्मद आज़ाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने परिवार के सदस्यों पर कई बार चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया था. बेखौफ अपराधी सरेआम चला रहे गोली दिल्ली में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अपराधी बेखौफ होकर गोली चला रहे हैं. दिल्ली के नरेला में काम से लौट रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. गोली लगने से युवक वहीं गिर पड़ा. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक गोली मारने वाला बदमाश लड़के के पड़ोस का रहने वाला है.

दिल्ली में मामूली विवाद में हत्याएं

  •  16 नवंबर 2018– दिल्ली के सुल्तानपुरी में स्कूटी खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में 19 साल के वरूण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
  • 24 नवंबर 2018– दिल्ली के आंबेडकर नगर में एक शख्स की पत्थरों से पीट-पीटकर कर दी गई. इस मामले में तीन-चार लोग शामिल थे.
  • 25 नवंबर 2018– दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में अविनाश नाम के एक ऑटो ड्राइवर की कारों की बैटरी चोरी के शक में पीट पीटकर हत्या कर दी गई.
  • 27 नवंबर 2018– दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्कूटी टच होने के विवाद में बदमाशों ने दो युवकों की हत्या कर दी. मृतकों की पहचान तनिष्क क्वात्रा और पवन के रूप में हुई है.
  • 30 नवंबर 2018– दिल्ली के अमन विहार में दो युवकों ने चोर समझकर एक युवक को पीट-पीट कर बुरी तरह मारा, अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई.
  • 4 दिसंबर 2018- दिल्ली के जहांगीरपुरी में महताब आलम नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या.
  • 4 दिसंबर 2018- दिल्ली के अम्बेडकर नगर के मदनगीर इलाके में ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक छात्र की उसके ही नाबालिग सहपाठी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू गोद हत्या कर दी
  • 9 दिसंबर 2018- दिल्ली के पांडव नगर में एक बाइक के कार से टच होने के विवाद को लेकर योगेश की गोली मार कर हत्या.
  • 10 दिसंबर 2018- दिल्ली के गीता कॉलोनी में रोडरेज में एक स्कूटी सवार ने कार सवार सुशील की गोली मार कर हत्या कर दी.
  • 15 दिसंबर 2018– साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी थाने इलाके में छोटी सी कहासुनी में दोस्तों ने अपने ही दोस्त 22 वर्षीय शिवम को घर से बुलाकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.
  • 17 दिसंबर 2018- दिल्ली का अमन विहार इलाके में गुड्डू नाम के एक शख्श की सुभाष नाम के युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.
  • 17 दिसंबर- दिल्ली के संगम विहार इलाके में सोनू नाम के युवक की आपसी रंजिश मे 20 बार चाकू से गोदकर हत्या.
  • 19 दिसंबर- दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में सोनू नाम के युवक की बीच बाजार चाकू के 25 से अधिक वारकर हत्या कर दी गई.

सुप्रीम कोर्ट में ऑडिटर्स ने बताया- आम्रपाली समूह ने 1 रुपए स्क्वायर फीट के दाम में बेचे 500 लग्जरी फ्लैट्स

नोएडा में ट्रैफिक जाम को बाय-बाय, अत्याधुनिक सिस्टम से रियल टाइम पर रेड और ग्रीन होगा सिग्नल

यह भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget