एक्सप्लोरर

छोटा शकील का गुर्गा नसीम गिरफ्तार, तारेक फतेह की हत्या का था प्लान

दिल्ली पुलिस ने एक शार्पशूटर नसीम उर्फ रिजवान को गिरफ्तार किया है जिसके तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े बताए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक शार्पशूटर नसीम उर्फ रिजवान को गिरफ्तार किया है जिसके तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े बताए जा रहे हैं. आरोप है कि नसीम ने पाकिस्तानी लेखक तारेक फतेह को मारने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की सुपारी ली थी. पुलिस ने नसीम के पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं.

दिल्ली पुलिस के डीसीपी अजित सिंगला ने बताया कि नसीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और वहां पर कपड़ों का काम करता था. आठवीं तक पढ़ा नसीम रेहड़ी पर कपड़ा बेचता था और पैसे कमाने की चाहत में अपराध की दुनिया में उतर आया.

पुलिस ने बताया कि 2010 से वह चर्चा में है. उसने एक बदमाश का कत्ल भी किया था और जेल भी गया था. जमानत पर छूटते ही वह फिर से अपराध को अंजाम दे देता था. कुछ महीने पहले ही वह अपने एक दोस्त के साथ मुंबई गया था जहां तारेक फतेह को मारने के लिए प्लानिंग की गई थी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस कत्ल के लिए नसीम को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाने थे. नसीम ने पुलिस को बताया कि उसकी बात अक्सर छोटा शकील से होती रहती थी. उसके दोस्त जुनैद ने उसकी बात छोटा शकील से कराई थी. जुनैद के जेल जाने के बाद भी वह छोटा शकील के संपर्क में रहा.

नसीम ने बताया कि छोटा शकील के आदेश पर ही वह तारेक फतेह को निशाना बनाने वाला था. इसके लिए उसके फिल्म सिटी की रेकी भी की थी. एक बार तो तारेक फिल्म सिटी स्थित किसी न्यूज़ चैनल के स्टुडियो में थे जहां से निकलने पर उनकी हत्या की जानी थी लेकिन यह प्लान कामयाब नहीं हो पाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'

मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम

Embed widget