एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न हत्याकांड में CBI का खुलासा, 11वीं के छात्र ने PTM और एक्जाम टालने के लिए की थी हत्या

गुड़गांव के प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सीबीआई ने 11वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है. सीबीआई का दावा है कि पेरेंट्स टीचर मीटिंग और एक्जाम को टालने के लिए प्रद्युम्न का कत्ल किया गया था.

गुड़गांव: गुड़गांव के प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सीबीआई ने 11वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने कहा कि पेरेंट्स टीचर मीटिंग और एक्जाम को टालने के लिए प्रद्युम्न का कत्ल किया गया था. सीबीआई ने ये भी साफ किया कि हत्या, शारीरिक शोषण से जुड़ी नहीं है. ज़रूर पढ़ें - प्रद्युम्न मर्डर केस में अब तक क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़ी बातें सीबीआई ने बताया कि आरोपी छात्र अपने साथ चाकू लेकर स्कूल जाता था. उसकी मानसिक अवस्था सही नहीं थी और इसके लिए दवाई भी चल रही थी. प्रद्युम्न हत्याकांड में CBI का खुलासा, 11वीं के छात्र ने PTM और एक्जाम टालने के लिए की थी हत्या छात्र के पिता ने अपने बेटे को बेगुनाह बताया है. एबीपी न्यूज़ के साथ बात करते हुए छात्र के पिता ने कहा कि पहले दिन से ही हम पुलिस और फिर सीबीआई की मदद और सहयोग कर रहे हैं. कई राउंड में पूछताछ के बाद उन्होंने मेरे बच्चे को ही फंसा दिया है. मेरे बेटे ने किसी का मर्डर नहीं किया है बल्कि वह तो मदद कर रहा था. ज़रूर पढ़ें - क्या अलग है सीबीआई और हरियाणा पुलिस की थ्योरी में? हत्याकांड के बाद बस के कंडक्टर और ड्राइवर के परिवार ने बातचीत में कहा था कि स्कूल के जिस टॉयलेट में प्रद्युम्न की हत्या हुई थी वहां कोई और भी था. परिवार का ये भी आरोप था कि अशोक को पुलिस ने बुरी तरह टॉर्चर किया था. परिवार ने बताया था कि अशोक से स्कूल प्रशासन ने शव को उठा कर लाने को कहा था जिसकी वजह से कपड़ों पर खून लगा था. ryan पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था ये सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि प्रद्युम्न के गले पर पहला कट 18 cm लम्बा और 2 cm गहरा था. जबकि दूसरा वार पहले वार के ठीक 2 cm नीचे किया गया, जो 12cm लंबा और 2 cm गहरा था. प्रद्युम्न के गले पर दो बार जानलेवा हमला किया गया था. वार इतने गहरे थे कि उसने गले के कई टिस्यूस, मांसपेशियों, सांस की नली, खाने की नली और कान को पूरी तरह जख्मी कर दिया था. प्रद्युम्न हत्याकांड में CBI का खुलासा, 11वीं के छात्र ने PTM और एक्जाम टालने के लिए की थी हत्या क्या है मामला? 8 सितंबर को गुरुग्राम के भोंडसी स्थित स्कूल परिसर में 7 साल के प्रद्युम्न की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के इस मामले ने देश भर को हिला कर रख दिया था. पहले हरियाणा पुलिस ने इस मामले की जांच की लेकिन प्रद्युम्न के परिवार की मांग और जनता के आक्रोश को देखते हुए जांच सीबीआई को दे दी गई थी. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर हत्यारा 11वीं कक्षा का छात्र है तो क्या अशोक निर्दोष है?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर कौन? 12 साल की प्लेयर के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर कौन? 12 साल की प्लेयर के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi
Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर कौन? 12 साल की प्लेयर के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर कौन? 12 साल की प्लेयर के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Ghabadkund Box Office Day 4: 'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget