एक्सप्लोरर

तमिलनाडु के स्पेशल डीजीपी पर लगे हैं गंभीर आरोप, अब सीबी-सीआईडी करेगी जांच

तमिलनाडु के स्पेशल डीजीपी पर लगे यौन शोषण के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. महिला आईपीएस ने जो आरोप उनपर लगाए हैं वह काफी गंभीर हैं

चेन्नई: तमिलनाडु के स्पेशल डीजीपी पर लगे यौन शोषण के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. महिला आईपीएस ने जो आरोप उनपर लगाए हैं वह काफी गंभीर हैं. शिकायत के अनुसार आरोपी ने उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की, हाथ पर किस किया, उन्हें गाना गाने को कहा और उनके पीछे फोर्स को भी लगा दिया. यही नहीं शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों पर समझौते के लिए दबाव भी डाला.

मद्रास हाईकोर्ट ने इस घटना को स्वत: संज्ञान लिया है. अब यह केस सीबी-सीआईडी को दिया गया है. साथ ही अदालत ने मीडिया को महिला आईपीएस या आरोपी आईपीएस का नाम लेने से मना कर दिया है. मंगलवार को सीबी-सीआईडी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच टीम घटनास्थल पर मौजूद सभी आईपीएस अधिकारियों और पीड़िता के साथ ही मामले से संबंधित सभी पक्षों का स्टेटमेंट रिकार्ड करेगी.

शिकायत के अनुसार महिला आईपीएस बंदोबस्त ड्यूटी पर थीं. वहां सीएम का कार्यक्रम चल रहा था. जब एक स्थान पर सीएम का कार्यक्रम खत्म हुआ तब बड़े आरोपी अधिकारी ने महिला से कहा कि अगले स्थान पर जाने के लिए वह उन्हीं की कार में आकर बैठ जाए. दोनों एक ही कार में सवार होकर अगले स्थान के लिए बढ़ने लगे.

इस बीच महिला अधिकारी ने अपने सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह आरोपी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की गाड़ी के पीछे ही रहे. इस दौरान आरोपी अधिकारी ने महिला अधिकारी का हाथ पकड़ लिया और गाना भी गाने को कहा. यही नहीं अभी वो कुछ समझ ही पाती की उन्होंने किस भी कर दिया. इसके बाद जैसे ही गाड़ी रुकी वो उतर कर भागते हुए अपनी गाड़ी की तरफ गईं.

इसबीच आरोपी ने यह भी कहा कि वह महिला अधिकारी की फोटो अपने मोबाइल में फेवरेट पिक के तौर पर रखता है. महिला आधिकारी ने पहली शिकायत की और उसके बाद डीजीपी व गृह सचिव से मिलकर पूरी घटनाक्रम की लिखित जानकारी भी दी. यह भी लिखा कि आरोपी ने उन्हें घटना के बाद लगातार फोन पर कॉल किया.

यह भी पढ़ें: 

अस्पताल में इलाज करा रही कोविड मरीज से छेड़खानी, वार्ड ब्वॉय पर आरोप

आयशा की आत्महत्या की पूरी कहानी, जानें- कौन है उसका पति जिससे मरते दम तक किया बेइंतहा प्यार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget