एक्सप्लोरर

बिहार में इंसानी रिश्ता हुआ शर्मसार, सगे चाचा ने भतीजे की हत्या कर दफना दी लाश

पटना: बिहार के कटिहार में हत्या का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इंसानी रिश्तों की नींव हिला कर रख दी हैं. पैसे के चक्कर में एक सगे चाचा पर अपने ही भतीजे की गला दबा कर हत्या करने का आरोप है.
सगा चाचा बना हत्यारा, हत्या कर जमीन में दफन कर दी लाश 
पैसे के चक्कर में सगे चाचा ने ना सिर्फ अपने भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी, बल्कि जुर्म छुपाने के लिए लाश को जमीन में दफन कर दिया. हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने इस मामले को सदा के लिए दबा देने के लिए लाश के उपर पत्थर बिछा दी. ताकि इस जुर्म का रहस्य सदा के लिए जमींदोज हो जाए.
क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला यह है कि 14 नवम्बर को कटिहार नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला के रहने वाले सौरभ अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सौरभ के दर्जनों मित्रों समेत अनेक लोगों से पूछताछ कर मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की थी. लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा.
सौरभ की बरामदगी के लिए बंद किया गया था कटिहार जिला 
तीन महीने पहले कटिहार के इस हाई प्रोफ़ाइल सौरभ अपहरण मामले में एक दिवसीय कटिहार बन्द भी रखा था. इसके अलावा राज्यपाल के कटिहार आगमन पर सौरभ के परिजनों ने सकुशल रिहाई की गुहार लगाई थी. लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला.
आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस
हद तो तब हो गई जब इस पूरे मामले के दौरान आरोपी सौरभ की सकुशल बरामदगी के लिए घरियाली आंसू बहाता रहा. लेकिन एक दिन यह मामला सामने आ ही गया. मृतक के सर्विलांस और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने ह्त्या के इस मामले में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया हैं. जिसके निशानदेही पर लाश के जमीन में दबे होने का लोकेशन पता चला. सौरभ की लाश को बाघमारा गाँव में दफना दिया गया था. फिलहाल पुलिस जमीन खोदकर एक-एक सबूत इकट्ठे करने में जुटी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर

48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 

किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल

Embed widget