एक्सप्लोरर

9वीं में पढ़ने वाले सुखजीत ने की थी सात साल के मासूम की हत्या की प्लानिंग

पुलिस ने बताया कि इस पूरी घटना में नौवीं वर्ग में पढ़ने वाले सुखजीत गिरी का अहम रोल रहा उसी ने बिजली के तार से गला घोंट कर बच्चे की हत्या की. उसके पिता बच्चा गिरी ने शव को ठिकाने लगाया और सुखजीत के एक दोस्त चंचल सिंह उर्फ़ सत्यम ने ही मृत बच्चे के पिता से दस लाख की रंगदारी मांगी थी.

नई दिल्ली:  मोतिहारी के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के खजुरिया में सात वर्षीय मासूम के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. अपहरण और हत्या की इस घटना का खुलासा 24 घंटे के अन्दर करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इस पूरी घटना में नौवीं वर्ग में पढ़ने वाले सुखजीत गिरी का अहम रोल रहा उसी ने बिजली के तार से गला घोंट कर बच्चे की हत्या की. उसके पिता बच्चा गिरी ने शव को ठिकाने लगाया और सुखजीत के एक दोस्त चंचल सिंह उर्फ़ सत्यम ने ही मृत बच्चे के पिता से दस लाख की रंगदारी मांगी. पुलिस उसके एक और साथी की तलाश कर रही है. दरअसल,सुखजीत गोपालगंज के दीघा में स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता है. जहां उसकी दोस्ती अपराधिक मानसिकता वाले लोगों से हो गई. उसके बाद उसने अपने गांव के ही दवा व्यवसायी के सात वर्षीय पुत्र ज्ञान प्रकाश गुप्ता उर्फ़ प्रिन्स की हत्या और रंगदारी मांगने का प्लान बनाया. प्रिन्स के अपहरण के लिए दो बार पहले भी इन लोगों ने प्रयास किया था. लेकिन सफलता नहीं मिली थी. पिछले 12 मार्च की शाम में सुखजीत के पिता के स्कूल में खेलने आए प्रिंस को उसने अकेले पाकर अपने पास बुलाया और उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसी रात में प्रिंस के पिता से सुखजीत के दोस्त ने दस लाख रंगदारी मांगी और प्रिंस के शव को घटनास्थल से 200 मीटर दूर स्थित निर्माणाधीन भवन में बोरे में बंद कर छुपा दिया. फिर सुखजीत ने 13 मार्च को अपने स्कूल जाकर परीक्षा भी दी. इधर बच्चे प्रिन्स के घर ना लौटने से परेशान पिता ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने छानबीन कर इस घटना का खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद इन लोगों ने बच्चे की हत्या कर दिए जाने का खुलासा किया. एस.पी. उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि शुरू से ही छोटी-मोटी चोरी करने वाला सुखजीत ने ज्यादा पैसा कमाने और अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget