एक्सप्लोरर

पुराने भोपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद, CM चौहान ने चेताया

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धार्मिक स्थल को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने मंगलवार रात हिंसा का रूप ले लिया. उपद्रवियों ने पथराव करते हुए कई वाहनों में आग लगा दी. सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों के मद्देनजर पुराने भोपाल के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शहर की फिजा अगर किसी ने खराब करने की कोशिश की, तो वह कुचल दिये जाएंगे.

रमन सिंह सिकरवार ने बुधवार को बताया- अब हालात सामान्य हैं

भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक रमन सिंह सिकरवार ने बुधवार को बताया, "अब हालात सामान्य हैं. पुलिसबल की तैनाती की गई है. 12 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है." उन्होंने आगे कहा कि, "कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैला रहे हैं, इसे ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, ताकि शरारती तत्वों के मंसूबे पूरे न हो सकें."

यह भी पढ़ें : IIT दिल्ली की रिसर्च स्टूडेंट ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

तनाव और हिंसा भड़काने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही है

तनाव और हिंसा भड़काने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही है, सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने हमीदिया अस्पताल के आसपास जमा होने की अपील की थी. उसी के बाद मंगलवार को हिंसा भड़की. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुराने भोपाल क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में भवन निर्माण के दौरान खुदाई में धार्मिक स्थल के अवशेष मिलने पर पर एक समुदाय ने अपना दावा किया. लेकिन, मंगलवार देर रात एक समुदाय विशेष के लोग पीरगेट इलाके में जमा हुए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते दो दिनों से तनाव के हालात बन रहे थे

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते दो दिनों से तनाव के हालात बन रहे थे, लेकिन मंगलवार रात इस तनाव ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया. दुकानों और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी. पथराव में उपद्रवियों के साथ जवान भी घायल हुए. पुलिस के मुताबिक, हालात बिगड़ते देख रैपिड एक्शन फोर्स बुलाई गई. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की.

यह भी पढ़ें : बिजनौर: GRP के जवान पर चलती ट्रेन में महिला के साथ रेप का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget