एक्सप्लोरर

Bengaluru Crime: ऑटो ड्राइवर ने रैपिडो चालक से की अभद्रता, तोड़ा मोबाइल और हेलमेट, हुआ गिरफ्तार

Bengaluru Crime: वीडियो में ऑटो ड्राइवर पहले तो रैपिडो चालक का हेलमेट और मोबाइल तोड़ता दिख रहा है. उसके बाद उसको थप्पड़ मारने को बढ़ता है और फिर कह रहा है कि रैपिडो बाइक अवैध रूप से चल रही हैं.

Bengaluru Rapido Video Viral: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का एक वीड‍ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक रैपिडो बाइक चालक के ऊपर ऑटोरिक्शा ड्राइवर अपनी दबंगई दिखा रहा है और उससे अभद्रता कर रहा है.

वायरल वीडियो के आधार पर एक्शन लेते हुए बेंगलुरु ईस्ट डिवीजन पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि रैपिडो टैक्सी बाइक चालक को कथित तौर पर परेशान करने वाले ऑटोरिक्शा ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऑटो ड्राइवर को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया गया था और उसे इंदिरानगर पुलिस स्टेशन ने हिरासत में लिया है. वह फिलहाल हिरासत में है और हम प्रक्रिया के अनुसार आगे की जांच पड़ताल शुरू करेंगे.

वायरल वीडियो में क्या था
वायरल वीडियो में ऑटो ड्राइवर पहले तो रैपिडो चालक का हेलमेट और मोबाइल तोड़ता दिख रहा है. उसके बाद रैपिडो चालक को थप्पड़ मारने को बढ़ता है और फिर कह रहा है कि रैपिडो बाइक अवैध रूप से चल रही हैं. यह विदेशी शहर में बिना किसी डर के रैपिडो बाइक चला रहा है. इससे पता चलता है कि हमारा ऑटो (परिवहन) विभाग कितना खराब है.

सफेद रंग की नंबर प्लेट होने के बावजूद एक महिला को यह विदेशी युवक सवारी दे रहा था. वहीं, ऑटो ड्राइवर की ऐसी हरकतों पर रैपिडो चालक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देते नहीं दिखाई दे रहा है. हालांकि, ऐसा लग रहा था कि इस वीडियो को ऑटो ड्राइवर के कहने पर जान बूझकर बनाया गया था.

रैपिडो ने जारी किया बयान
अपने रैपिडो चालक से अभद्रता की निंदा करते हुए शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए रैपिडो ने कहा कि बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर ने हमारे एक कैप्टन पर कायरतापूर्ण हमला किया है, जिसकी हम निंदा करते हैं. हम पुलिस अधिकारियों को जांच शुरू करने और कड़ी कार्रवाई का वादा करने में उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. रैपिडो हमेशा अपने कप्तानों के साथ खड़ा रहा है और रहेगा, उनकी सुरक्षा और समर्थन के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा. हम अपने सम्मानित ग्राहकों और कप्तानों के साथ-साथ नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे 24*7 ग्राहक सेवा समर्थन से संपर्क करके ऐसी अप्रिय घटनाओं को प्रकाश में लाएं. रैपिडो में हम एक समावेशी और विविध कार्यबल के लिए प्रतिबद्ध हैं.

पुलिस का एक्शन
जानकारी के मुताबि‍क, एग्रीगेटर रैपिडो के साथ काम करने वाला बाइक टैक्सी चालक कथित तौर पर पूर्वोत्तर राज्य से संबंध‍ित बताया जाता है. वहीं, वीडियो के वायरल होने के कुछ दिनों बाद बेंगलुरु शहर की पुलिस ने ट्वीट किया कि इंदिरानगर पुलिस इस मामले को देख रही है. इंदिरानगर पुलिस ने कहा कि वे पीड़ित के पास पहुंचे और उसे शिकायत दर्ज करने के लिए कहा था. लेकिन, रैपिडो चालक ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई तो पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर ही घटना का संज्ञान लिया.

ये भी पढ़ें- Delhi Crime: होली में रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से छेड़खानी, सिर पर फोड़ा अंडा- एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget