एक्सप्लोरर

बेंगलुरु : तीन पाकिस्तानी जाली भारतीय पासपोर्ट संग गिरफ्तार, आधार और वोटर आईडी भी मिली

बेंगलुरु : तीन संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को शहर में फर्जी भारतीय पहचान पत्र व जाली पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में दो महिलाएं हैं. बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त प्रवीन सूद ने संवाददाताओं से कहा, "संदिग्ध पाकिस्तान के कराची से हैं. इनकी पहचान काशिफ शमशुद्दीन (30) उसकी पत्नी किरन गुलाम अली (25) व दूसरी महिला समीरा अब्दुल रहमान (25) के रूप में की गई है."

पड़ोसी राज्य केरल के कोच्चि से उनके साथी के तौर पर गिरफ्तार किया

एक भारतीय मोहम्मद सिहाद (30) को पड़ोसी राज्य केरल के कोच्चि से उनके साथी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है. वह समीरा का पति है. शहर पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपियों को एक गुप्त सूचना के बाद शहर के दक्षिण पश्चिम उपनगर से छापेमारी के बाद एक किराए के घर से गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें : सहारनपुर कांड : मायावती पर बीजेपी का वार, राहुल गांधी को बताया 'ट्रेजेडी टूरिस्ट'

भारतीय नागरिक के तौर पर जाली आधार कार्ड व वोटर कार्ड बनवा लिया

सूद ने कहा, "प्राथमिक जांच से पता चलता है कि पाकिस्तानी संदिग्धों ने भारतीय नागरिक के तौर पर जाली आधार कार्ड व वोटर कार्ड बनवा लिया था." इनसे पूछताछ करने पर पुलिस ने पाया कि सिहाद ने समीरा से दो साल पहले खाड़ी क्षेत्र के कतर में काम करने के दौरान शादी कर ली थी. हालांकि, उसके माता-पिता ने इस शादी को लेकर विरोध जताया था.

काठमांडू से भारत-नेपाल सीमा पार कर बिहार के पटना पहुंचे

यह तीनों पाकिस्तानी एक साल पहले काठमांडू से भारत-नेपाल सीमा पार कर बिहार के पटना पहुंचे. वह ओमान के मस्कट से कतर के रास्ते नेपाल आए थे. सूद ने कहा, "हमें यह भी पता चला है कि आरोपी शहर में बीते नौ महीने से जाली दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे. इन दस्तावेजों को स्थानीय एजेंटों के जरिए बनवाया गया था."

यह भी पढ़ें : EVM टेंपरिंग: अभी तक किसी भी पार्टी ने नहीं किया EC की चुनौती के लिए आवेदन

पासपोर्ट एक्ट व फारेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है

इन आरोपियों के खिलाफ पासपोर्ट एक्ट व फारेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. सूद ने कहा, "हम सभी पाकिस्तानी उच्चायोग को सूचित करने सहित औपचारिकताएं पूरी करेंगे और उनकी शहर में मौजूदगी को लेकर जांच के लिए उन्हें एक स्थानीय अदालत में रिमांड पर लेने के लिए पेश किया जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget