एक्सप्लोरर

CM योगी के विधायक भी 'एक्शन' में, 'वसूली' कर रहे पुलिसवालों को MLA ने दबोचा

लखनऊ : यूपी में सीएम योगी के सख्त तेवर देखने के बाद उनके विधायक भी एक्शन में नजर आने लगे हैं. यूपी के कौशाम्बी ज़िले के बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने इलाहाबाद के दो पुलिस वालों को ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. विधायक की शिकायत पर अफसरों ने वसूली के आरोपी दोनों पुलिस वालों को लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ जांच बिठा दी है.

संजय गुप्ता 26 मार्च की रात को किसी काम से इलाहाबाद आए

यूपी के कौशाम्बी ज़िले की चायल सीट से बीजेपी के विधायक संजय गुप्ता 26 मार्च की रात को किसी काम से इलाहाबाद आए. शहर के खुल्दाबाद इलाके में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दो पुलिस वाले ट्रकों से जबरन वसूली कर रहे हैं. विधायक, समर्थकों संग गाड़ी से उतर आए और उन्होंने पुलिस वालों को वहीं खरी खोटी सुनाई.

शिकायत कर आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

सूबे में योगी सरकार आने की दुहाई दी और दोनों कांस्टेबलों को फटकार भी लगाई. बहरहाल विधायक इसके बाद थाने जा पहुंचे और उन्होंने वहीं से अफसरों से इस मामले की शिकायत कर आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा.

एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है

बहरहाल विधायक की शिकायत पर इलाहाबाद के एसएसपी शलभ माथुर ने जबरन वसूली के आरोपी दोनों सिपाहियों अनिल उपाध्याय और भरत राय को लाइन हाजिर कर दिया और उनके खिलाफ जांच बिठा दी है. जांच सीओ सिटी फर्स्ट को दी गई है और उनसे एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत

प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा

'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद

लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो

सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?

Embed widget