एक्सप्लोरर

रायबरेली कांड : पांच लोगों की हत्या और शव जलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रंजीश में गई थी जान

लखनऊ : यूपी में रायबरेली के अपटा गांव में दो गुटों में हुई हिंसा में पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा विवाद प्रधान के चुनाव को लेकर शुरू हुआ था. पिछले सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे के करीबी मनीष मिश्र गांव में आए थे और मौजूद प्रधान के बेटे राजा यादव से उनकी बहस हुई थी. इसके बाद ही दोनों गुट भिड़ गए और पांच लोगों की जान चली गई.

मामूली कहा सुनी से शुरू हुए विवाद में 5 की जान चली गई थी

रायबरेली के ऊंचाहार में पड़ने वाला अपटा गाँव में दो गुटों में मामूली कहा सुनी से शुरू हुए विवाद में 5 की जान चली गई थी. वर्चस्व और रंजिश के इस जंग में आरोपी सपा के पूर्व रोहनिया ब्लाक प्रमुख शिव कुमार यादव व प्रधान बेटों के खिलाफ पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया था. मामले की गंभीरता देखते हुए गाँव में कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई थी.

बीजेपी और विपक्ष की सपा के वर्चस्व की लड़ाई में बदल गया

दरअसल, ऊंचाहार के इस गांव में प्रधानी के चुनाव से शुरू हुआ रंजिश का खेल सीधे सत्तासीन बीजेपी और विपक्ष की सपा के वर्चस्व की लड़ाई में बदल गया. गांववालों की माने तो प्रधान बीजेपी समर्थक है. विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य (जो कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद के बेटे है) का खुल कर समर्थन किया, लेकिन वो चुनाव हार गए.

दोनों ने पक्षों ने थाने से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायतें कीं

यहां से सपा के मनोज पांडे विधायक चुन लिए गए. इस चुनावी रंजिश में कई बार दोनों ने पक्षों ने थाने से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायतें कीं. लेकिन, प्रशासन ने इसे हमेशा हाई प्रोफाइल मामला मानते हुए हस्तक्षेप नहीं किया. घटना सोमवार की शाम की है जब सफारी सवार मनीष मिश्र (पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान सपा विधायक मनोज पांडेय का करीबी) अपने 5 साथियों के साथ गांव के पास पहुंचा.

वहां मौजूद लोगों ने ऊंचाहार थाने फोन कर के सूचना भी दी

मौजूदा प्रधानपुत्र राजा यादव से उनकी बहस हो गई. मामला बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों ने ऊंचाहार थाने फोन कर के सूचना भी दी. लेकिन, मामले को हल्का समझ कर मौजूदा कोतवाल ने वहां जाने की जहमत नहीं उठाई. देखते देखते मामला बढ़ता चला गया. दोनों पक्षों की ये कहासुनी बढ़ते बढ़ते हाथापाई और फिर गोलीबारी में बदल गई. इसबीच सफारी सवार 6 लोगों में से 5 की हत्या कर दी गई. वाहन को भी आग लगा दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget