एक्सप्लोरर

मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रही युवती के साथ गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस

दरअसल युवती अपने एक मित्र के साथ मंदिर में दर्शन करने गई थी. जहां पर वापसी के दौरान पांच युवाओं ने इनको रोककर लड़की के साथी मारपीट की और लड़की के साथ गैंगरेप किया.

कांगड़ा: पालमपुर उपमंडल में स्थित एक मंदिर के जंगल में एक नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है., पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अरोपियों की तलाश के लिए टीमें की रवाना कर दी हैं.

दरअसल युवती अपने एक मित्र के साथ मंदिर में दर्शन करने गई थी. जहां पर वापसी के दौरान पांच युवाओं ने इनको रोककर लड़की के साथी मारपीट की और लड़की के साथ गैंगरेप किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अभी उक्त आरोपियों के नाम नहीं उजागर कर रही है.

जानकारी के मुताबिक पालमपुर उपमंडल से संबंधित लड़की जो अपने एक साथी के साथ वीरवार को पहाड़ पर स्थित एक मंदिर में माथा टेकने गए हुए थे. वापसी आने के दौरान जंगल में इनको मोर दिख गए. दोनों ही लड़का-लड़की इनको देखने के लिए खड़े हो गए और वही आस पास मौजूद पांच युवाओं इनके पास आए और उन्होंने लड़की के साथी के साथ मारपीट की साथ ही लड़की के साथ जंगल में ही रेप किया. लगभग आधे से पौने घंटे तक दोनों लड़के लड़की को उन्होंने रोके रखा.

लड़की ने शुक्रवार को पालमपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने लड़की के साथ मंदिर गए उसके सहयोगी को थाने बुलाया और बाद में उसको जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया उस स्थान पर ले जाया गया. यही नहीं पुलिस ने इस मामले में एक युवक को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है.

एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी पांच युवाओं की अलग-अलग भूमिका है और उनके पकड़े जाने के बाद ही यह पता चलेगा कि रेप कितने युवाओं ने किया है. एसपी ने बताया कि युवाओं ने पहले उनसे पूछा कि वह यहां क्या कर रहे हैं और उसके बाद उनसे मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget