एक्सप्लोरर

पत्नी की विदाई नहीं करने पर काट दिया ससुर का गला

ग्रामीणों का कहना है कि राजकुमार बेरोजगार था, जिस कारण वीरेंद्र अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजना चाह रहे थे.

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के महुआ में अपनी बेटी को सुसराल के लिए विदा नहीं करने की कीमत एक बाप को जान देकर चुकानी पड़ी. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के विदाई नहीं होने से नाराज होकर अपने ही ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, पातेपुर का रहने वाला राजकुमार पासवान बुधवार को अपने ससुराल फुलवरिया गांव आया था. पिछले छह-सात महीने से उसकी पत्नी अपने मायके में ही थी और वह अपने ससुर वीरेंद्र पासवान पर अपनी पत्नी की विदाई करने के लिए दबाव बना रहा था. वीरेंद्र अभी अपनी बेटी को ससुराल के लिए विदा करने के पक्ष में नहीं थे.

इसी बात को लेकर देर रात ससुर-दामाद में बहस हुई. इसी क्रम में गुस्साए राजकुमार ने वहीं रखे हसिया (एक प्रकार का धारदार हथियार) से अपने ससुर वीरेंद्र पर वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

महुआ के थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने गुरुवार को बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. उन्होंने कहा कि इस मामले में मृतक के बेटे राजाराम पासवान के लिखित बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी महुआ थाना में दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि राजकुमार बेरोजगार था, जिस कारण वीरेंद्र अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजना चाह रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप

नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास

ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा

'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी

बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

Embed widget