एक्सप्लोरर

Coronavirus: सीएम योगी बोले-10 से अधिक कोरोना केस वाले जिलों को लॉकडाउन में छूट नहीं

प्रदेश में कोरोना के अब तक 1030 एक्टिव केस सामने आए हैं, इनमें से 108 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 17 लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ जिलों में रियायत दी है साथ ही अधिकारियों से लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने को कहा है.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के दूसरे चरण का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं. यह भी साफ है कि जिन जिलों में 10 या उससे अधिक कोरोना के केस एक्टिव हैं उन जनपदों को लॉकडाउन में छूट नहीं दी सकती है. इसके अलावा सीएम योगी ने कोटा (राजस्थान) से आए छात्रों को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन करने का निर्देश दिया है. सीएम योगी ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि लॉकडाउन का सख्ती व गंभीरता से पालन करें. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण फिर से शुरू हो गया है.

सीएम योगी बोले- जिलाधिकारी खुद लॉकडाउन में छूट के संबंध में निर्णय लें और शासन को जानकारी दें अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लॉकडाउन के दूसरे चरण की समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है. उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से लॉकडाउन में छूट मिलनी शुरू हो गई है. इसके संबंध में सीएम योगी ने रविवार की शाम को अपने सरकारी आवास से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, मण्डल उपायुक्तों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर स्थिति की समीक्षा की है. जिसमें सीएम योगी ने यह निर्देश दिया कि स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी खुद लॉकडाउन में छूट के संबंध में निर्णय लें और शासन को जानकारी दें. इसके अलावा सोमवार से लॉकडाउन के दौरान गतिविधियों में छूट के बाद कि स्थिति की भी समीक्षा करें.

हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में कोई छूट लागू नहीं होगी अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि 19 ऐसे संवेदनशील जिले हैं, जहां 10 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस हैं. वहां के जिलाधिकारी विशेष सजगता और सतर्कता बरतते हुए निर्णय लें. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में कोई छूट लागू नहीं होगी. वहां सिर्फ मेडिकल, स्वच्छता और डोर स्टेप डिलीवरी की ही अनुमति है. साथ ही डोर स्टेप डिलीवरी में लगे कर्मियों की भी जांच कराने का निर्देश दिया है.

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश- लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराएं सीएम योगी ने अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश दिया कि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराएं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह भी निर्देश दिये गए है कि सोशल डिस्टैन्सिंग और लॉकडाउन के मानकों का उल्लंघन किसी भी दशा में न हो. जिला स्तर पर कुछ औद्योगिक गतिविधियों में छूट देने के संबंध में मंडलायुक्त, एडीजी, आइजी, डीआइजी, एसएसपी, एसपी, जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी और उद्यमियों से संबंधित जनपद के जिलाधिकारी विचार-विमर्श कर लें. भीड़ व अराजकता की स्थिति न पैदा होने पाए.

एक्सप्रेसवे, हाईवे और अन्य निर्माण के संबंध में भी स्थानीय स्तर पर ही जिला प्रशासन द्वारा तय किया जाए. पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण फिर से शुरू हो गया है. इन निर्माण में लगे मजदूरों की भी जांच कराने का आदेश सीएम योगी ने दिया है.

कोटा से आए छात्रों होम क्वारंटीन कराए जाने के आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोटा से 10,500 से अधिक छात्रों को प्रदेश में लाया गया है. सभी बच्चों को 14 दिन का होम क्वारंटीन अवश्य किया जाए. कोटा से यूपी में आने वाली बसों में सवार छात्रों की आगरा बस स्टेशन-झांसी डिपो पर रैपिड जांच कराई गई. उसके बाद वहां से यूपी के विभिन्न जिलों में पहुंचने वाली बसों में बच्चों को सवार कर उनके जनपद के लिए भेज दिया गया. उन जनपदों में भी छात्रों की चेकिंग के लिए एडीएम-सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बनी जिले की टीम ने बच्चों का जांच करवाया. उन्होंने बताया कि यह कार्य तीन दिनों से सावधानी पूर्वक किया जा रहा है. सभी बच्चों के मोबाइल नंबर ले लिए गए हैं. उनके मोबाइल में आरोग्य सेतू एप भी डाउनलोड करा दिया गया है. सीएम हेल्पलाइन से सभी बच्चों की निगरानी की जा रही है.

प्रदेश में अबतक 1030 एक्टिव केस, 108 मरीज हुए स्वस्थ्य प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1176 केस सामने आए हैं. इनमें 1030 एक्टिव केस हैं और कोरोना से अब तक प्रदेश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है. उपचार के बाद 1176 में से 108 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है. प्रदेश के 52 जनपद कोरोना से प्रभावित हैं. उन्होंने बताया कि तीन नए जिलों में कोरोना पॉजिटीव केस की पुष्टि हुई है. ये जिले मऊ, एटा और सुल्तानपुर है.

यह भी बताया कि अब तक सामने आए कोरोना पॉजिटीव केसों में शून्य से 20 वर्ष वर्ग के 19.39 प्रतिशत, 21 से 40 वर्ष उम्र वर्ग के 48.04 प्रतिशत, 41 से 60 वर्ष उम्र वर्ग के 24.06 प्रतिशत और 60 से अधिक उम्र के 08.50 प्रतिशत संक्रमित शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में 78 प्रतिशत पुरूष और 22 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं.

पालघर मॉब लिंचिंग: अखिल भारतीय संत समिति ने की CBI जांच की मांग, कहा- महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर भरोसा नहीं लॉकडाउन पर SC में तरह-तरह की याचिका- किसी ने कहा सेना बुलाओ, किसी ने कहा फ्री करो इंटरनेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा
मिर्जापुर: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश, दो दिनों के लिए येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश, दो दिनों के लिए येलो अलर्ट
'मुझे निपटाना है तो मुझसे ज्यादा काम करो या फिर...', अरविंद केजरीवाल का निशाना
'मुझे निपटाना है तो मुझसे ज्यादा काम करो या फिर...', अरविंद केजरीवाल का निशाना
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'वहां पर लोग...'
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
हमें लगा चक्रवात आ गया, दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, यूजर्स ने बताए खतरनाक एक्सपीरिएंस
हमें लगा चक्रवात आ गया, दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, यूजर्स ने बताए खतरनाक एक्सपीरिएंस
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
Embed widget