एक्सप्लोरर

World Hypertension Day 2021: जानिए तारीख, इतिहास, महत्व और कोरोना काल में क्या हैं रोकथाम के उपाय

World Hypertension Day 2021: आपको हाइपरटेंशन की तारीख, इतिहास, थीम, कोरोना काल में काबू करने का महत्व और नियंत्रित करने के उपाय के बारे में जानना चाहिए. हाइपरटेंशन के बारे में अनभिज्ञता से कई स्वास्थ्य समस्याओं की जटिलताएं हो सकती हैं. इसलिए जागरुकता ही रोकथाम और काबू करने का आसान उपाय है.

हाई ब्लड प्रेशर का दूसरा नाम है हाइपरटेंशन. उससे कई स्वास्थ्य जटिलताएं जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डिमेंशिया, क्रोनिक किडनी रोग हो सकती हैं. हाइपरटेंशन से जूझने वाले आम तौर पर अवगत नहीं होते हैं क्योंकि इस बीमारी के शुरुआती चरणों का पता लगाने का कोई विशेष लक्षण नहीं है. इसलिए लोगों के बीच हर साल जागरुकता फैलाने के लिए वर्ल्ड हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है. आज के दिन कई कार्यक्रमों के जरिए 'साइलेंट किलर' से लोगों को अवगत कराया जाता है और बताया जाता है कि उसे काबू और रोकथाम करना मुश्किल नहीं है. मोटापा, निष्क्रिय जीवनशैली, खराब खानपान की आदतें, तनाव युवाओं में हाइपरटेंशन होने की प्रमुख वजहें हैं. 

इतिहास और महत्व

वर्ल्ड हाइपरटेंशन दिवस 17 मई को हर साल मनाया जाता है. उसकी शुरुआत वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग ने की थी. पहली बार 14 मई, 2005 को मनाया गया था. लेकिन 2006 से दिवस 17 मई को मनाया जाने लगा. विश्व हाइपरटेंशन दिवस का मकसद न सिर्फ साइलेंट किलर के बारे में जागरुकता फैलाना है बल्कि उसके जोखिम और रोकथाम के तरीकों से भी लोगों को अवगत कराना है. ये समस्या दुनिया की 30 फीसद आबादी को प्रभावित करती है. 

हाइपरटेंशन की थीम

2013 से लेकर 2018 तक वर्ल्ड हाइपरटेंशन दिवस का थीम 'अपनी संख्या को जानें' रहा है, लेकिन 2021 का थीम 'अपने ब्लड प्रेशर को नापें, उसे काबू करें, दीर्घायु बनें!' है. इसका उद्देश्य विशेष तौर पर निम्न से मध्यम आमदनी वाले इलाकों में जागरुकता बढ़ाना और वास्तविक ब्लड प्रेशर माप के तरीकों को बढ़ावा देना है.

रोकथाम के उपाय

स्मोकिंग छोड़ें- धूम्रपान निर्णायक रूप से हाई ब्लड प्रेशर की वजह साबित नहीं हुआ है, लेकिन हर सिगरेट जिसे आप पीते हैं, खत्म करने के बाद अस्थायी रूप से आपके ब्लड प्रेशर को कई मिनट के लिए बढ़ा देता है. अपने संपूर्ण स्वास्थ्य और हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए तंबाकू के सभी प्रकार से परहेज करें. 

शराब न पिएं- बहुत ज्यादा अल्कोहल का इस्तेमाल अस्वस्थ लेवल तक ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. एक बैठक में तीन ड्रिंक्स से ज्यादा पीना स्थायी रूप से आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है. अगर आपको पहले से हाई ब्ल्ड प्रेशर की बीमारी है, तो अल्कोहल के इस्तेमाल से बचें या पिएं लेकिन संतुलित मात्रा में.

व्यायाम- रिसर्च से पता चलता है कि सक्रिय जीवनशैली आपके सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को औसत 4 से 9 mm Hg कम करने में मदद कर सकती है. व्यायाम स्वस्थ वजन बहाल रखने में आपकी मदद करता है जिसके नतीजे में ब्लड प्रेशर काबू करने में मदद मिलती है. हालांकि, ये जरूरी है कि नियमित तौर पर व्यायाम किया जाए. महामारी के दौर में घर पर रहते हुए योग, टहलना, जुंबा डांस किया जा सकता है.   

कोरोना काल में डायबिटीज के मरीज कैसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी? जानिए चंद उपाय

Camphor Side-Effects: जानिए इस तरह कपूर का इस्तेमाल आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget