एक्सप्लोरर

Work From Home Trend: घर पर नहीं लगता दिल तो इन जगहों पर निपटाएं दफ्तर का काम

Work From Home में काम करते-करते अगर आप बोर हो चुके हैं पर Hybrid Work Culture का लुत्फ उठाने का मौका भी नहीं गंवाना चाहते हैं तो इन तीन जगहों पर ऑफिस का काम करना मजेदार होगा.

Covid-19 Pandemic के बाद दुनियाभर में जॉब मार्केट में कई अहम बदलाव हुए हैं. कई कंपनियों ने तो अब अपने कर्मियों को स्थायी रूप से वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दे दिया है. वहीं, भारत सरकार ने भी कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

लगातार कई हफ्तों से घर बैठे-बैठ काम करते हुए संभव है कि आप ऊब चुके होंगे. सहकर्मियों के साथ चाय-सुट्टा ब्रेक, फ्री-कॉफी, ऑफिस गॉसिप को आप मिस भी करते होंगे. ऐसे में घर की चार दीवारी के बीच काम करते-करते बोरियत होना लाजमी है. ऐसे में काम में मन लगाने के लिए जरूरी है कि हम घर की चार दीवारी से बाहर निकलें.

इन जगहों पर करें ऑफिस का काम

  • को-वर्किंग स्पेस: देश की लगभग हर राजधानी और बड़े शहरों में को-वर्किंग स्टूडियोज मौजूद हैं. यहां का सेट-अप बिलकुल ऑफिस जैसा होता है. सबसे खास बात यह है कि आप यहां मिलते-जुलते बैकग्राउंड और सेक्टर के लोगों के साथ बैठ कर काम कर सकते हैं. इससे आपका नेटवर्क भी बढ़ेगा और काम उबाऊ भी नहीं लगेगा. पेमेंट के लिए यहां पैकेज भी उपलब्ध होते हैं.
  • कैफे: लॉकडाउन के बाद हर वर्ग के लोगों को आकर्षित करने के लिए कैफेज ने अपने इंटीरियर में बदलाव किए हैं और कम से कम एक कोना ऐसा तैयार किया है जहां दो-चार लोग बैठकर आराम और एकांत में मीटिंग कर सकते हैं. यहां पर्याप्त संख्या में चार्जिंग प्वॉइंट्स, लाइटिंग और बैक सपोर्ट उपलब्ध रहता है. अगर आपके पास वक्त है तो अपने शहर का एक चक्कर लगा लीजिए और ऐसे कैफे की लिस्ट तैयार कर लीजिए जहां आप आराम से बिना किसी रोक-टोक के 8-9 घंटे काम कर सकते हैं. हो सके तो काम शुरू करने से पहले कैफे के मालिक या मैनेजर से इस संबंध में बात कर लें ताकि आपकी सहूलियत के हिसाब से उनके कैफे में सीट रिजर्व हो.
  • होटल: स्टेकेशन का जमाना बीत चुका है. अब तो वर्केशन का दौर है. कई होटल तो अब “वर्क फ्रॉम होटल” पैकेज भी लोगों को दे रहे हैं. अगर आप किसी ट्रिप पर हैं या अपने शहर में ही काम कर रहे हैं तो वहां मौजूद होटल में इस सुविधा की जानकारी ले सकते हैं. ऐसे पैकेज में लोगों को होटल की ओर से ना केवल बढ़िया वर्क स्टेशन दिया जा रहा है बल्कि फ्री और अनलिमिटेड कॉफी और डेस्क पर लंच सर्व करने की भी सुविधा मिल रही है. खास बात तो यह है कि यहां होटल के लग्जरी स्पा और सर्विसेज का लुत्फ उठाते हुए, परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताते हुए काम कर सकते हैं. इससे उनके काम करने की क्षमता भी बढ़ती है और बोरिंग कमरे में काम करने से ब्रेक भी मिल जाता है. बेंगलुरु, मुंबई, पुणे जैसे शहरों में इसका सबसे ज्यादा चलन है.

हाईब्रिड वर्क कल्चर की खासियत है कि यह आपको अपनी सहूलियत से काम करने की जगह और माहौल चुनने का अवसर देता है. तो आप भी इसका भरपूर फायदा उठाएं और खुद को केवल घर की चार दीवारी तक सीमित मत होने दें. यह आपके निजी और पेशेवर दोनों जिंदगी के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें:

Work From Home New Rules: किन कर्मचारियों के लिए सरकार ने लागू किया नया नियम, कितने कर्मचारी कर पाएंगे घर से काम, जानें

Airbnb New Policy: अब दूसरे देश में भी रहकर भी कर सकेंगे ऑफिस का काम, ये कंपनी लेकर आई 'वर्क फ्रॉम एनिवेयर' कॉन्सेप्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
How To Thicken Dal: दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget