एक्सप्लोरर

Winter Care Tips: सर्दियों के मौसम में फटे पैरों से रहते हैं परेशान, इन टिप्स को अपनाकर करें सही देखभाल

Foot Care Tips: यहां कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप सर्दियों में पैरों की सही देखभाल कर सकते हैं. यह पैरों को सॉफ्ट और अंदर तक मॉइस्चराइज करके रखेगा.

Winter Foot Care Tips: सर्दियों के मौसम में स्किन (Winter Skin Dryness) में ड्राइनेस की समस्या (Dry Skin Problem in Winter) होने लगती है. ऐसे में सिर्फ चेहरे ही नहीं हाथ पैर की स्किन भी फटती है. कभी-कभी पैर इतने ज्यादा ड्राई होकर फटने लगते हैं जिसके कारण खून भी आने लगता है. इस कारण चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है. लेकिन, अगर आप पैरों की सही देखभाल करेंगे (Foot Care Tips) तो इस परेशानी से बच सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप सर्दियों में पैरों की सही देखभाल कर सकते हैं. यह पैरों को सॉफ्ट और अंदर तक मॉइस्चराइज करके रखेगा. तो चलिए जानते हैं इस बारे (Steps of Foot Care) में-

पानी में पैरों को डुबोकर रखें
अगर आपके पैर बहुत ज्यादा फटते है तो कम से कम 15 मिनट पैरों को गर्म पानी में डुबोकर जरूर रखें. लेकिन, पैर को पानी में डालने से पहले यह चेक कर लें कि पानी ज्यादा गर्म तो नहीं है. इससे पैर जल सकते हैं और अपनी स्किन की नमी भी गायब हो सकती है. कोशिश करें कि पानी गुनगुना ही रहे. फिर इसमें शॉवर जैल और सेंधा नमक जरूर मिलाएं. यह पैरों को मुलायम बनाता (Tips for Soft Foot) है. इसके साथ ही यह पैर के डेड सेल्स (Dead Cells) को भी निकालने में मदद करता है.  

पैरों को एक्सफोलिएट (Exfoliation) करना ना भूलें
पैरों को गर्म पानी के रखने के बाद उन्हें एक्सफोलिएट करना बिल्कुल न भूलें. पैर को पानी से निकालने के बाद उन्हें एक्सफोलिए करने के लिए कोई भी शावर जेल लें और उन्हें पैर पर लगाकर प्यूमिक स्टोन (Pumice Stone) रगड़े. जब सारे डेड सेल्स निकल जाएं तो आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी. लेकिन, प्यूमिक स्टोन यूज करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि पैरों को बहुत ज्यादा जोर से प्यूमिक स्टोन से बिल्कुल न रगड़े. इससे पैर छिल सकते है और आपकी परेशानी और बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन से हैं परेशान, इन चीजों का करें इस्तेमाल

फुट मास्क का करें प्रयोग
पैरों को प्यूमिक स्टोन से रगड़ने के बाद आप कोई भी अच्छा सा फुट मास्‍क (Foot Mask) लगाएं. इसके लिए आपको मार्केट का खरीदा फुट मास्क लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही फुट मास्क बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 4 चम्मच शहद (Honey for Foot Care) लें और उसमें 1 चम्मच केला, 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और पैरों पर लगाएं. इसके बाद 10 मिनट रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो दें.

ये भी पढ़ें: Christmas 2021 Cakes: क्रिसमस के खास मौके पर बनाएं ये 5 तरह के केक, आप भी कर सकते हैं ट्राई

आखिर में पैरों को मॉइस्चराइज (Foot Moisturizer) करना ना भूलें
सारे स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप पैर को मॉइस्चराइज करना बिल्कुल न भूलें. इसके लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. रात को सोने से पहले पैरों को मॉइस्चराइज करना बिलकुल न भूलें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Switch Board Cleaning Tips: घर के स्विच बोर्ड पीले पड़ गए हैं? इन आसान घरेलू उपायों से मिनटों में लाएं नई जैसी चमक
घर के स्विच बोर्ड पीले पड़ गए हैं? इन आसान घरेलू उपायों से मिनटों में लाएं नई जैसी चमक
Best Places To Visit In Bihar: बारिश में जन्नत से कम नहीं लगतीं बिहार की ये जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान
बारिश में जन्नत से कम नहीं लगतीं बिहार की ये जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget