एक्सप्लोरर

अपनी तुलना दूसरों से करना कितना सही या कितना गलत है, जानिए किन आदतों को बदलना है जरूरी

व्यक्ति हमेशा खुद की तुलना दूसरों के साथ करता रहता है, जिससे आप खुद को हीन समझने लगते हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनके अपनाकर आप खुद की तुलना दूसरों से करने की आदत से बच सकते हैं.

आपको हमेशा दूसरे की खूबियों के सामने अपनी खूबियां कम ही लगतीं हैं. सामने वाले इंसान के प्रभाव में आकर या उसकी सफलताओं से आपको ईर्षा महसूस होती है और बहुत से लोग अपनी इस आदत को कमजोरी मानकर बदल लेते हैं. इंसान हमेशा खुद की तुलना दूसरों के साथ करते रहते हैं. यह प्रक्रिया आज से नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है.
लोग यह सोचते हैं कि दूसरों के पास अगर कोई चीज है तो वह आपके पास भी होनी चाहिए. अगर दूसरे का घर बड़ा है तो आपको भी बड़ा घर ही चाहिए. लेकिन क्या यह तुलना करना सुखदायक है? अगर आपको किसी तुलना से प्रेरणा मिल रही है तो फिर यह सही हो सकती है.
मगर आप इस तुलना को गलत तरीके से देखते हैं तो आप खुद को हमेशा दूसरों से कम और छोटा ही समझेंगे. इससे आपके मन में नकारात्मकता बढ़ती है. क्यों आप अक्सर खुद को दूसरों की तुलना करते हुए देखना चाहते हैं? एक पुरानी कहावत के अनुसार ,"अपने दुख से दुखी ना होकर दूसरे के सुख से दुखी होना." ऐसे में आपको अपनी अचीवमैंट्स दूसरों की तुलना में हमेशा कम ही लगती हैं इसलिए आप खुद को हीन समझने लगते हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ जरूरी  टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनके अपनाकर आप खुद की तुलना दूसरों से करने की आदत से बच  सकते हैं.
अपने खुद के बेस्ट फ्रेंड बनें आपका खुद से बेहतर मित्र कोई और नही बन सकता क्योंकि आपको पता हैं कि आप के लिए क्या सही और क्या गलत है. इसके आप खुद के ही बेस्ट फ्रेंड बन जाइए. जब आप तुलना खुद से ही करते हैं तो आप कभी निराश नहीं होते हैं और इससे आपको पहले से बेहतर बनने की प्रेरणा भी मिलती है. इसलिए आपको थोड़ा समय खुद के साथ बिताना चाहिए. तभी आप जान पाएंगे कि आप कितने अच्छे इंसान हैं.
अपनी अचीवमेंट्स का रिकार्ड रखें जब कभी आप निराशा महसूस करें, तो ऐसे में आप अपनी पुरानी उपलब्धियों को याद करना सीखें. आप को अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होता है. तब आप को महसूस करेंगे कि आप किसी से भी कम नहीं हैं. अपनी उपलब्धियों के लिए खुद को शाबाशी देनी सीखें न कि हर वक्त अपने फेलियर्स का रोना रोएं.
सेल्फ केयर करें आप को अपनी सेल्फ केयर पर बेहद ध्यान देना चाहिए. आप खुद को साफ सुथरा रखें. हेल्दी भोजन करें. हमेशा मोटिवेट रहें. अपनी सेल्फ केयर  के लिए आप योगा या मेडिटेशन कर सकते हैं इससे आपके मन को शांति मिलती है. यह एक खुद  को खुद से मिलाने की प्रक्रिया होती है. अपने बुरे वक्त को भुलाना आसान नहीं होता. लेकिन आप नेगेटिव परिस्थितियों को खुद पर हावी न होने दें. ऐसे में आप अपने दिमाग को शांत रखें और हमेशा खुश रहने की कोशिश करें. इससे आपको आत्म बल और स्ट्रैंथ मिलती है. अगर आप एक खुशहाल और शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं तो  दूसरों से जलना छोड़ दें. अपनी खुबियों को जानने की कोशिश करें. अपनी पीट खुद थपथपायें. खुश रहने के कारणों को तलाशें. खुद की दूसरों से तुलना करना छोड़ दें.Chanakya Niti: ऐसे लोगों के जीवन में सदा बनी रहती है धन की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget