एक्सप्लोरर

घूमने के नाम से ही घबराने लगता है 'जी', एक्सपर्ट्स से समझें ऐसा क्यों होता है?

इंसान की जिंदगी में सबसे जरूरी जो चीजें हैं उनमें से एक है घूमना फिरना और मस्त से जिंदगी जीना. हालांकि कई लोगों को घूमनों के नाम से डर लगता है, चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है.

जावेद अख़्तर साहेब का एक शेर है "डर हम को भी लगता है रस्ते के सन्नाटे से,लेकिन एक सफ़र पर ऐ दिल अब जाना तो होगा".  आजकल बहुत से लोग घूमने का सोचते ही घबराने लगते हैं. कुछ लोगों को तो ट्रैवल के लिए प्लान बनाते ही डर लगने लगता है. यह कोई आम आलस नहीं है, बल्कि इसके पीछे साइकोलॉजिकल और मेंटल कारण होते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि घबराहट, डर या चिंता तब होती है जब हमारा दिमाग नई और अनजान चीजों के बारे में सोचता है.

जब हम कहीं नई जगह जाते हैं, तो हमें पता नहीं होता कि वहां क्या होगा, रास्ता कैसा है, लोग कैसे हैं या वहां सुरक्षित रह पाएंगे या नहीं. हमारा दिमाग इसे खतरे के रूप में देखता है और हम तुरंत घबराहट महसूस करते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस डर के पीछे क्या वजह होती है.

परफेक्शन और प्लानिंग का दबाव

कई लोग घूमने के लिए पूरी प्लानिंग करते हैं. होटल, खाना, ट्रैवल टाइम हर चीज पर ध्यान देना पड़ता है. जब यह सोचकर तनाव होता है कि सब सही होगा या नहीं, तो दिमाग ऑटोमैटिकली चिंता पैदा कर देता है.

सोशल और मेंटल फियर

आजकल सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी ट्रिप्स के फोटोज शेयर करता है. इससे लगता है कि “मुझे भी वैसा करना चाहिए” या “अगर मैं मजा नहीं उठा पाया तो?” यह फियर भी घबराहट बढ़ाता है.

पैसे की चिंता

यात्रा में खर्चा आता है और कई लोग इसे लेकर स्ट्रेस महसूस करते हैं. उन्हें लगता है कि कहीं पैसे की वजह से समस्या न हो जाए.

 डर को कैसे कम करें?

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसे डर को कम करना मुश्किल नहीं है. सबसे पहले, छोटे स्टेप्स में यात्रा शुरू करें. जैसे सिर्फ पास के किसी हिल स्टेशन या छोटे शहर की ट्रिप. धीरे-धीरे नया माहौल आपके लिए आम हो जाएगा. दूसरा, यात्रा के लिए अच्छे से प्लान बनाएं, लेकिन ज्यादा चिंता न करें. कुछ चीजें फीलिंग और एक्सपेरियंस पर निर्भर करती हैं. हर चीज कंट्रोल में नहीं हो सकती. तीसरा, मेंटल प्रिपरेशन जरूरी है. ध्यान, मेडिटेशन और पॉजिटिव सोच ट्रैवल की घबराहट कम कर सकते हैं. खुद से कहें, मैं इसे एंजॉय करूंगा, परफेक्ट होने की जरूरत नहीं.तो अगली बार जब घूमने का नाम सुनकर डर लगे, समझिए कि यह आम बात है और इसे धीरे-धीरे मैनेज किया जा सकता है. ट्रैवल का असली मजा तब आता है जब हम फ्री होकर नई चीजें एक्सप्लोर करें और डर को पीछे छोड़ दें. आप इस तरह से डर को पीछे छोड़कर सफर का मजा ले सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- ये 5 लक्षण दिखें तो समझ जाएं बॉडी से कम हो रहा प्रोटीन, तुरंत करें डॉक्टर को कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget