एक्सप्लोरर

जानिए- खुशी देने वाले हार्मोन, कैसे जिंदगी की उदासी को दूर करने में पहुंचाते हैं मदद?

हार्मोन शरीर के विकास, यौन क्रिया, प्रजनन, मेटाबोलिज्म आदि में सहायता करते हैं.मगर क्या आप जानते हैं कौन-कौन से हार्मोन आपको खुशी पहुंचाने का काम करते हैं?

हमारे जीवन में अगर खुशी न हो तो जिंदगी उदास और नीरस हो जाती है. मगर क्या आप जानते हैं खुशी का संबंध हार्मोन से होता है? विशेषज्ञों के मुताबिक चार हार्मोन से हमें खुशी का एहसास होता है.

1. एंडोर्फिन (Endorphins) 2. डोपामाइन (Dopamine) 3. सेरोटोनिन (Serotonin) और 4. ऑक्सीटोसिन (Oxytocin). ये चार हार्मोन हमारी जिंदगी की दशा और दिशा तय करने में अहम भूमिका अदा करते हैं.

एंडोर्फिन- जब हम व्यायाम करते हैं तो हमारा शरीर दर्द से निबटने के लिए एंडोर्फिन का स्त्राव करता है. इसके अलावा जब हम कॉमेडी देखते हैं, चुटकुला पढ़ते हैं उस वक्त भी ये हार्मोन हमारे शरीर में पैदा होता है.

डोपामाइन- ये खुशी देनेवाला दूसरा हार्मोन है. जिंदगी के सफर में हम बहुत से छोटे और बड़े कामों को पूरा करते हैं. जब हम किसी काम को पूरा करते हैं तो हमारा शरीर डोपामाइन का स्राव करता है. जिससे हमें खुशी महसूस होती है. जब ऑफिस या घर में हमारे काम को सराहा जाता है तो हम अपने आपको कामयाब और अच्छा महसूस करते हैं. ये एहसास डिपोमाइन की वजह से होता है.

सेरोटोनिन- सेरोटोनाइन तीसरा हार्मोन है जिससे हमें खुशी मिलती है. हम दूसरों को फायदा पहुंचाने के लिए कोई काम करते हैं तो हमारे अंदर से सिरोटोनाइन हार्मोन का स्राव होता है. इससे भी खुशी मिलती है. इंटरनेट पर फायदेमंद जानकारी देना, अच्छी सूचना लोगों तक पहुंचाना,सोशल मीडिया पर सवाल के जवाब देना इत्यादि इन सब कामों से लोगों को फायदा पहुंचता है. उस वक्त शरीर से निकलनेवाला सेरोटोनाइन हार्मोन हमें खुशी का अनुभव कराता है.

ऑक्सीटोसिन- खुशी देनेवाला चौथा हार्मोन है. जब हम दूसरों के करीब जाते हैं या दोस्तों से हाथ मिलाते हैं या गले मिलते हैं तो शरीर ऑक्सीटोसीन का स्राव करता है. इसलिए अपने जीवन को खुशियों से भरने के लिए जरूरी है दूसरों की मदद करने की आदत डालें.

आंखों से दिखाई नहीं देने वाले कीड़े क्या आपके बच्चों को सता रहे हैं? ये हैं लक्षण

डिप्रेशन भी है एक सामान्य बीमारी, जानिए उदासी को डिप्रेशन में ढलने से कैसे रोकें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget