एक्सप्लोरर

Kitchen Tips: महंगाई में सिलेंडर की करनी है बचत तो अपनाएं ये टिप्स, खाना बनाते वक्त कम खर्च होगी गैस

Kitchen Hacks: एक सिलेंडर ज्यादा दिन चल भी नहीं पाता. ऐसे में इस आर्टिकल में जानिए कैसे कम गैस के इस्तेमाल से भी खाना बनाया जा सकता है...

Cooking Tips : महंगाई के इस जमाने में रसोई गैस (Kitchen Gas) के दाम आम आदमी की जेब पर भारी हैं. गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं. किचन का बजट भी बिगड़ गया है. ऐसे में महिलाएं किचन में मनपसंद डिश बनाने से भी बचती हैं ताकि गैस की खपत कम हो. लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जिन्हें अपनाकर आप कम गैस खर्च कर ही काफी कुछ बना सकती हैं. आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही टिप्स (Kitchen Tips) खाना पकाते समय जिनका ख्याल रख आप गैस के खर्चे को कम कर सकती हैं...
 
खाना बनाते वक्त सूखे बर्तन का इस्तेमाल करें
अगर आप चाहती हैं कि गैस की खपत कम हो और कम गैस में ही आपका पूरा खाना बन जाए तो आप यह तरीका अपना सकती हैं. अगर आप कुछ पकाने जा रही हैं को सूखे बर्तनों में ही पकाएं. बर्तन अगर गीले हैं तो पहले उन्हें अच्छी तरह सूखा लें फिर इस्तेमाल करें, इससे गैस कम खर्च होगा. क्योंकि गीले बर्तन में खाना बनाने से गैस ज्यादा खर्च होती है.
 
फ्रिज से सामान निकालें तो सीधे न उबालें
घर में कई सामान फ्रिज में रखा होता है, जैसे दूध, सब्जियां और अन्य सामान. कई बार हम फ्रिज से सामान निकालकर सीधे पकाने लगते हैं. इससे गैस की खपत ज्यादा होती है और वह जल्दी ही खत्म हो जाता है. इसलिए जब भी कोई सामान फ्रिज से निकालें, उसे एक या दो घंटे तक बाहर रखें. इसके बाद जब वह रूम टेंपरेचर पर आ जाए तो उसे पकाएं या उबालेँ, इससे गैस की बचत होगी और वह आसानी से पक भी जाएगा.
 
प्रेशर कुकर में  खाना बनाएं, गैस बचाएं
प्रेशर कुकर में दाल, चावल, सब्जियां या नॉनवेज उबालने में कम गैस का इस्तेमाल होता है. अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो उसमें मीट या चिकन को सेमी कुक कर लें और बाद में उसे प्रेशर कुकर में पका सकती हैं. इससे गैस की खपत कम होगी और वह जल्दी खत्म नहीं होगा.
 
नॉन स्टिक पैन से बचाएं गैस
नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल कर आप गैस की बचत कर सकती हैं. जब भी कभी गैस खत्म होने वाली हो और कम जल रही हो तो आप नॉन स्टिक पैन का उपयोग करें. इसमें खाना पकाना आसान होता है और वह परफेक्ट बनता है. इससे गैस की खपत भी कम होती है.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
इन 5 फलों से कम हो जाएगा आपका कॉलेस्ट्रॉल! करें डाइट में शामिल
इन 5 फलों से कम हो जाएगा आपका कॉलेस्ट्रॉल! करें डाइट में शामिल

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget