एक्सप्लोरर

नॉर्थ इंडियन बनाम साउथ इंडियन डोसा पर भिड़े इंटरनेट यूजर, पोस्ट तेजी से हो रहा वायरल

पोस्ट ने ट्विटर पर गरमा गरम बहस को जन्म दिया और हैशटैग डोसा ट्रेंड करने लगा. डोसा पर दो ग्रुप बन गया और बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर ने मजेदार कमेंट्स भी किए.

हाल के दिनों में इंटरनेट पर अजीबोगरीब रेसिपी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि इस बार फूड ने लोगों को दो खेमे में बांट दिया. अंदाजा लगाइए ताजा प्रकरण के पीछे विवाद की जड़ क्या है? लोग कई बार अपने पसंदीदा पकवान और मूल जगह के बारे में संवेदनशील हो सकते है. लेकिन जब एक ट्विटर यूजर ने नॉर्थ इंडियन डोसा को बेहतर बताया तो उसने ट्विटर पर गरमा गरम बहस छेड़ दी.

डोसा ने इंटरनेट को बांटा दो पक्ष में

इसकी शुरुआत एक पोस्ट से हुई. पोस्ट में यूजर ने अपनी राय को जाहिर करते हुए लिखा, "आप दक्षिण भारतीयों को ये कहते हुए कभी नहीं पाएंगे कि हम उत्तर भारतीय कभी भी खाना बेहतर बनाते हैं." आगे जोड़ा गया कि उत्तर भारतीय लोग दक्षिण भारत की डिश को परोसने से दूरी नहीं बनाते हैं. मामला उस वक्त खराब हो गया जब किसी ने ये कहते हुए जवाब दिया, "उत्तर भारतीय डोसा बेहतर है." इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जबरदस्त बहस को जन्म दिया. ज्यादातर कमेंट्स इस ट्वीट के बाद या तो असहमति में थे या समर्थन में थे या मजाक उड़ानेवाले थे. ट्वीट के साथ असहमति जताते हुए एक यूजर ने लिखा, "डोसा खुद दक्षिण भारतीय है..उत्तर भारत के लोगों ने उसकी नकल उतारी है. उत्तर भारतीय डोसा कुछ नहीं है." 

इस तरह डोसा विवाद के केंद्र में आ गया और इंटरनेट पर पक्ष-विपक्ष में जबरदस्त चर्चा होने लगी, यहां तक कि हैशटैग डोसा ट्रेंड करने लगा. ट्विटर यूजर जल्द ही मूल डोसा और उत्तर भारतीय रेस्तरां में परोसने के तरीके पर अंतर बताने के लिए कूद पड़े.

दक्षिण भारतीय बनाम उत्तर भारतीय डोसा

उन्होंने पनीर की मात्रा और साधारण डिश बनाने में लगनेवाले सॉस के प्रकार की तरफ इशारा किया. बहुत सारे लोगों ने चर्चा में शामिल होते हुए मूल भोजन को बर्बाद नहीं करने की अपील की. बावजूद इसके ट्विटर पर गरमागरम बहस का सिलसिला नहीं रुका, कई लोगों ने कहा कि दक्षिण भारतीय डोसा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता. दूसरों ने सवाल उठाया कि क्या 'उत्तर भारतीय डोसा' नाम में उपयुक्त भी है. किसी ने स्पष्ट किया कि दक्षिण भारत के सड़क किनारे स्टाल में मिलनेवाला डोसा उत्तर भारत के रेस्तरां में परोसे जानेवाले से बेहतर है. उन्होंने आगे बताया, "और यही बात इडली, मेदु वड़ा, उत्तपम, रसम चावल, बिसि बेले बाथ,  बोंडा पर भी लागू होती है." 

Beetroot Face Pack: दमकती त्वचा पाने के लिए यूज करें चुकंदर से बना फेस पैक, ये है बनाने की विधि

क्या अब भी आपको पल्स ऑक्सीमीटर की है जरूरत, जानें क्या कहते हैं मेडिकल एक्सपर्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget