एक्सप्लोरर

Skincare Mistakes: गर्मियों में भी स्किन रहेगी सॉफ्ट और ब्यूटीफुल, बस इन 5 गलतियों को करने से बचें

गर्मी में स्किन की देखभाल करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होती है. क्योंकि कई समस्याएं आपकी त्वचा को बेजान, ऑयली और डल बना देती हैं.

Skincare Mistakes: गर्मियों का मौसम त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां लेकर आता है. ज्यादा पसीना, तेज धूप और गर्मी के कारण सनबर्न, रैशेज, पिंपल्स, टैनिंग, मेलास्मा और सन एलर्जी जैसी कई दिक्कतें पैदा हो जाती हैं. हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इनसे बचने के लिए कोई उपाय नहीं है. गर्मी में स्किन की देखभाल करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होती है. क्योंकि कई समस्याएं आपकी त्वचा को बेजान, ऑयली और डल बना सकती हैं. टैनिंग, सनबर्न और एलर्जी जैसी परेशानियों से बचे रहने के लिए आपको गर्मी में इन गलतियों को करने से हमेशा बचना चाहिए.

गर्मियों में ना करें ये 5 गलतियां 

1. दिनभर में बस एक बार सनस्क्रीन लगाना: एक्सपर्ट ब्रॉडस्पेक्ट्रम सनस्क्रीन के इस्तेमाल की सलाह देते हैं, ताकि लोगों को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचने में मदद मिल सके. सनबर्न, सन स्पॉट, सन टैनिंग और डार्क स्पॉट्स स्किन कैंसर के कारण भी बन सकते हैं. गर्मी में 3-4 स्टार्स के SPF (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) के साथ यूवीए और यूवीबी किरणों से बचाने वाले ब्रॉडस्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. अच्छी प्रोटेक्शन के लिए आपको हर 2-3 घंटे के में सनस्क्रीन लगाना चाहिए.

2. मॉइस्चराइज नहीं करना: कुछ लोग कहते हैं कि गर्मियों में मॉइस्चराइजर या क्रीम लगाने की जरूरत नहीं होती. हालांकि ऐसा नहीं है. अगर आपकी स्किन ऑयली और पिंपल्स वाली है तो भी आपको मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए. क्योंकि ये स्किन में पानी को लॉक कर देता है, जिससे ये सॉफ्ट बनी रहती है. आपको हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें हाइलूरोनिक एसिड और नियासिनमाइड जैसे तत्व होते हैं.

3. हैवी मेकअप: अगर आप धूप में बाहर निकल रही हैं तो कम से कम मेकअप करना एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा. क्योंकि हैवी मेकअप जैसे फाउंडेशन, कंसीलर और कंटूर से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं. 

4. एक्सफोलीएट नही करना: एक्सफोलिएशन एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जिसमें डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाती हैं और नई सेल्स बन जाती हैं. डेड स्किन सेल्स को हटाना जरूरी होता है, क्योंकि इनसे रोम छिद्र बंद हो सकते हैं. हालांकि ग्लाइकोलिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, मैंडेलिक एसिड या बेंजॉयल पेरोक्साइड जैसे किसी भी एक्सफोलीएटिंग इंग्रेडिएंट का इस्तेमाल करने से पहले प्रोफेशनल एडवाइज जरूर ले लें.

5. खुद को हाइड्रेट नहीं रखना: गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है. मौसमी फल खाने और रोजाना 2 से 3 लीटर तक पानी पीने से आप हाइड्रेटेड और हेल्दी रह सकते हैं. खुद को हाइड्रेट रखकर ही हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: Headache: सिरदर्द में 'पेनकिलर' खाने की जरूरत नहीं, बस इन 5 आसान तरीकों से पाएं इससे छुटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
Kitchen Dustbin Smell: किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget