एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: स्ट्रॉबेरी और केला से बनाएं स्मूदी, सिर्फ 5 मिनट में हो जाएगी तैयार

Strawberry Banana Smoothie Benefits: केला और स्ट्रॉबेरी से बनी स्मूदी आपको तुरंत एनर्जी देगी. अगर आप जिम में एक्सरसाइज करके आए हैं तो तुरंत एनर्जी के लिए ये स्मूदी पी सकते हैं.

Strawberry Banana Smoothei: केला और स्ट्रॉबेरी दोनों ही स्वाद में बेहतरीन फल हैं. केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. पेट के लिए भी पका केला बहुत अच्छा माना जाता है. बच्चों को दिन में कम से कम एक केला खाने के लिए जरूर देना चाहिए. केला खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा रहता है. वहीं स्ट्रॉबेरी का स्वाद भी लोगों को खूब पसंद आता है. जूसी स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती हैं इसके पोषक तत्व उतने ही ज्यादा हैं.

स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को विटामिन सी मिलता है. इससे आपकी त्वचा और बाल हेल्दी बनते हैं. लंबे समय तक जवां बने रहने के लिए आपको डाइट में स्ट्रॉबेरी जरूर शामिल करनी चाहिए. गर्मी में स्ट्रॉबेरी काफी मिलती हैं. आप चाहें तो केला और स्ट्रॉबेरी को मिलाकर एक हेल्दी शेक या स्मूदी बना सकते हैं. ये आपके ब्रेकफास्ट को काफी हेल्दी और रिच बना देगा. आज हम आपको केला और स्ट्रॉबेरी से स्मूदी बनाना बता रहे हैं. जानते हैं रेसिपी.

केला और स्ट्रॉबेरी से स्मूदी बनाने के लिए सामग्री
आपको इसके लिए करीब 2 कप स्ट्रॉबेरी चाहिए. आप स्ट्रॉबेरी को साफ करके इन्हें धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.  अब आप करीब 1 कप केला यानि 1 मीडियम साइज का केला लें. केला को छीलकर टुकड़ों में काट लें. स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए 1 टीस्पून शहद और 1/4 कप अपनी पसंद के मिक्स ड्राई फ्रूट्स. आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें 1/4 टीस्पून रोज एसेंस भी डाल सकते हैं. ये आपके स्वाद और पसंद पर निर्भर करता है.

केला और स्ट्रॉबेरी स्मूदी की रेसिपी 
नाश्ते में एनर्जी से भरपूर और कुछ पौष्टिक खाना चाहते हैं तो आप केला और स्ट्रॉबेरी से बनी ये स्मूदी जरूर पिएं. इससे आपको फुल एनर्जी मिलेगी. आप सिर्फ 5 मिनट में ये स्मूदी बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए किसी ग्राइंडर जार में केला, स्ट्रॉबेरी, ड्राईफ्रूट्स और रोज एसेंस डालकर ग्राइंड कर लें. अब आप स्मूदी को किसी गिलास में निकाल लें और स्वाद के हिसाब से शहद मिला लें. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो शहद न डालें. केला और स्ट्रॉबेरी में अपनी काफी मिठास होती है. तैयार है आपके लिए स्वादिष्ट और सेहतमंद स्मूदी. आप इसे नाश्ते में या फिर शाम को स्नैक्स के वक्त बनाकर पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Mental Fatigue: तुरंत मानसिक थकान मिटाती है ये देसी ड्रिंक्स, पूरी तरह सुरक्षित और हेल्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaiti Chhath 2026 Surya Arghya Time: ऊषा अर्घ्य के साथ कल चैती छठ का समापन, जानें शहर अनुसार सूर्य अर्घ्य का समय
Chaiti Chhath 2026 Surya Arghya Time: ऊषा अर्घ्य के साथ कल चैती छठ का समापन, जानें शहर अनुसार सूर्य अर्घ्य का समय
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी क्या एक ही दिन ? जानें सही तारीख, मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी क्या एक ही दिन ? जानें सही तारीख, मुहूर्त
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Chaiti Chhath 2026 Sandhya Arghya Time: चैती छठ पर आज दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, जानें शहर अनुसार समय
Chaiti Chhath 2026 Sandhya Arghya Time: चैती छठ पर आज दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, जानें शहर अनुसार समय

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Maharashtra: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Sanskrit House Names: घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
Embed widget