एक्सप्लोरर

पतिदेव से मनवानी है हर बात तो आजमाएं ये कमाल के टिप्स

कई पत्नियों के लिए अपने पति से किसी मुद्दे पर बात करना और किसी खास बात के लिए राजी कराना काफी कठिन काम लगता है. कुछ आसान टिप्स के जरिए आप अपने पति से आसानी से अपनी बात मनवा सकती हैं.

पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बनाने में काफी समय लग जाता है. कई पत्नियों के लिए अपने पति से किसी मुद्दे पर बात करना काफी कठिन काम लगता है. बातचीत की शुरुआत ही करना किसी लड़ाई से निपटने जैसा लगता है. ऐसा इसलिए होता है कि आपकी कुछ आदतों की वजह से पति आपके लिए पहले ही राय बना लेते हैं और उस मुद्दे पर बात करना समय की बर्बादी समझते हैं. कुछ आसान टिप्स के जरिए आप अपने पति को धैर्यपूर्वक आपकी बात सुनने के लिए मजबूर कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि ये कैसे संभव है.

जरूरत बताने से पहले प्यार जताएं- पति को अपनी जरूरतों के बारे में बताने से पहले उनसे थोड़ा प्यार जताएं. मीठी नोक-झोंक के साथ बात की शुरुआत करें और उन्हें अपने प्यार का एहसास कराएं. बातों-बातों में बड़े प्यार से बताएं कि आप क्या चाहती हैं और वो चीज आपके लिए कितनी जरूरी है. प्यार और रोमांस के बीच आपके पति बड़े आराम से बातों को सुनेंगे और समझेंगे.

सही समय पर करें बातचीत की शुरुआत- पति से कहीं भी और किसी भी समय बात करना ना शुरू कर दें. इसके के लिए सही समय और जगह का खास ध्यान रखना चाहिए. अक्सर महिलाएं हड़बड़ाहट में ये गलती कर बैठती हैं. वो अपने पति की स्थिति को नजरअंदाज कर देती हैं और उनकी व्यस्तता को नहीं समझती हैं. आपकी इस आदत से पति भी फिर बात में दिलचस्पी नहीं रखेंगे. इसलिए समय और जगह का ध्यान रखें.

ईमानदारी से रखें अपनी बात- अगर आप अपने पति से बात करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, तो फिर इधर-उधर की बातों में समय बर्बाद किए बिना सीधा मुद्दे पर आएं. अगर आप ईमानदारी पूर्वक अपनी बात करेंगी, तो आपके पति इसकी सराहना करेंगे. आप जिन समस्याओं का सामना कर रही हैं और आप उनसे क्या उम्मीदें रखती हैं, इस बारे में स्पष्ट रूप से बात करें.

शांत और अच्छी टोन में करें बात- अपने पति के सामने खराब बॉडी लैंग्वेज दिखाने से बचें. आवाज के टोन को ऊपर ना करें और ना ही कठोर आवाज में बात करें. अगर आप बात की शुरूआत ऐसे करेंगी तो हो सकता है कि वो आपकी बात सुने बिना ही उठकर चले जाएं. इसलिए पति के करीब बैठकर बहुत ही शांत, मुलायम और मधुर स्वर में बातें करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
Ideal TDS Level: पीने के पानी का कितना होना चाहिए आदर्श TDS? जान लें सेहत से जुड़ी बात
पीने के पानी का कितना होना चाहिए आदर्श TDS? जान लें सेहत से जुड़ी बात

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटनाः ओमानी को-पायलट क्रैश करना चाहता था विमान, भारतीय पायलट ने बचाया
फ्लाईदुबई घटनाः ओमानी को-पायलट क्रैश करना चाहता था विमान, भारतीय पायलट ने बचाया
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
Embed widget