एक्सप्लोरर

Subrata Roy: कभी बेहद आलीशान जिंदगी जीते थे सुब्रत रॉय, कथित धोखाधड़ी के आरोप में जेल में गुजारे कई साल

Subrata Roy Passes Away: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली.

Subrata Roy Net Worth: उनकी गिनती देश के जाने-माने कारोबारियों में होती थी, लेकिन समय पर पहिया ऐसा घूमा था कि उन्हें काफी वक्त जेल में भी बिताना पड़ गया. बात हो रही है सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की, जिन्होंने 14 नवंबर 2023 के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इस रिपोर्ट में हम आपको सुब्रत रॉय की लाइफस्टाइल और नेट वर्थ से रूबरू करा रहे हैं. 

बिहार में हुआ था सुब्रत रॉय का जन्म
बिहार के अररिया में 10 जून 1948 के दिन सुब्रत रॉय का जन्म हुआ था. उनके पिता सुधीर चंद्र रॉय मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे. सुब्रत बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार थे. ऐसे में उन्होंने गोरखपुर स्थित सरकारी तकनीकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद कई नामी-गिरामी कंपनियों में जॉब भी की थी. इसके बाद उन्होंने सहारा समूह की स्थापना की और सफलता की उन बुलंदियों को हासिल किया, जो आम आदमी के लिए सपने सरीखी होती हैं. 

एयरलाइन से सिनेमा तक आजमाया हाथ
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सुब्रत रॉय ने न सिर्फ रियल एस्टेट की दुनिया में नाम कमाया, बल्कि उन्होंने एयरलाइन से लेकर सिनेमा की दुनिया तक में जमकर हाथ आजमाया. आलम यह रहा कि किस्मत ने भी उनका बखूबी साथ दिया और वह तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते चले गए. 

कभी अरबों के मालिक थे सुब्रत रॉय
बता दें कि एक जमाना ऐसा भी रहा, जब सुब्रत रॉय का सहारा समूह करीब एक दशक तक भारतीय क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस जमाने में सहारा समूह की संपत्ति 11 अरब डॉलर के पार थी. बीबीसी की 2014 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल और लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस पर भी सुब्रत रॉय का मालिकाना हक रहा. इसके अलावा वह फॉर्म्युला वन रेसिंग टीम के मालिक भी रहे. 

इन विवादों में फंसे सुब्रत रॉय
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक वक्त पर 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाले सुब्रत रॉय कथित तौर पर धोखाधड़ी के आरोपों में भी फंसे. उन पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा, जिसके चलते उन्हें 4 मार्च 2014 के दिन तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. अदालत ने उन्हें निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपये ब्याज समेत लौटाने के आदेश दिए थे. इसका असर न सिर्फ सुब्रत रॉय की निजी जिंदगी पर पड़ा, बल्कि उनका कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ. 

Subrata Roy Passes Away: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Roof Leakage Signs: छत टपकने से पहले घर में दिखते हैं ये बदलाव? मानसून में भारी नुकसान से पहले हो जाएं अलर्ट
छत टपकने से पहले घर में दिखते हैं ये बदलाव? मानसून में भारी नुकसान से पहले हो जाएं अलर्ट
Expensive Fruits During Monsoon: बरसात के दिनों में कौन-कौन से फल हो जाते हैं महंगे? एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
बरसात के दिनों में कौन-कौन से फल हो जाते हैं महंगे? एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
Roti Pizza Recipe : बासी रोटी को फेंकने की गलती मत करना! 5 मिनट में ऐसे बनेगा बाजार जैसा लजीज रोटी-पिज्जा
बासी रोटी को फेंकने की गलती मत करना! 5 मिनट में ऐसे बनेगा बाजार जैसा लजीज रोटी-पिज्जा
Crispy Medu Vada: क्या मेदू वड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट नहीं बनते? आज ही नोट करें ये सीक्रेट टिप्स
क्या मेदू वड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट नहीं बनते? आज ही नोट करें ये सीक्रेट टिप्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget