एक्सप्लोरर

कोविड-19 और जहरीले रंगों के खतरे से खुद को कैसे रखें सुरक्षित, जानिए होली के लिए काम के टिप्स

Safe Holi Tips: त्योहार के दौरान सावधानी बरतने और हर वक्त मास्क पहनने का आह्वान किया जा रहा है. आप कई टिप्स की मदद से अपने पर्व को बेहतर और सुरक्षित बना सकते हैं. इस साल जहरीले रंगों से खुद की हिफाजत और सुरक्षित होली खेलने के लिए कुछ टिप्स साझा किए जा रहे हैं.

Happy Holi 2021: एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में भारी उछाल को देखते हुए सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है. कोविड-19 को मौसम की तब्दीली, लापरवाही, त्योहारी मौसम और सार्वजनिक स्थानों का खोला जाना जटिल बना सकता है. डॉक्टर संदीप नायर सलाह देते हैं, "इस साल होली पर सबसे अच्छा होगा कि खौफ को देखते हुए सार्वजनिक समारोहों या 'होली मिलन' आयोजित करने से दूर रहा जाए." होली पर हर शख्स के लिए जरूरी है कि पानी से खेलना, नाक, आंख, होंठ को छूना, हाथ मिलाना और एक दूसरे के चेहरे पर रंगों को मलने से परहेज किया जाए.

उनका कहना है कि इस समय जरूरी है कि हम सुरक्षात्मक उपायों जैसे शारीरिक दूरी का पालन करें. इसके अलावा, फेस मास्क का पहनना, हाथों को बार-बार धोना और सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन्स जैसे एहतियाती उपायों को सख्ती से लागू करें. हम होली के इस मौसम में सावधानी बरतकर खुद को बेहतर तैयार कर सकते हैं.

घर पर होली खेलते वक्त एहतियाती उपाय
  • हमेशा मास्क पहनें और पर्याप्त सावधानी जैसे हाथों को धोना और सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
  • संक्रमण की चपेट में आने जैसे जुकाम और फ्लू से खुद की सुरक्षा के लिए देर तक बाहर रहने से परहेज किया जाए.
  • अगर सूखा रंग आंख या मुंह में घुस जाए, तब खांसी शुरू हो सकती है और आप छोटे कणों को फैला सकते हैं.
  • दूसरों के साथ गले मिलने से बचा चाए. इसके बजाए एक स्वागत करने के लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल करें.
  • अगर लोगों से मुलाकात करना जरूरी है, तब सिर्फ मिठाइयों का आदान-प्रदान कर घर वापस लौट आएं.
  • रंगीन पानी से दूर रहा जाए क्योंकि मास्क के गीला होने पर आपको संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा नहीं मिलेगी.
  • सामाजिक जमावड़े से पूरी तरह बचें. संक्रमित होने पर कुछ लोग बीमार हो सकते हैं या बीमारी फैला सकते हैं.

आंखों की देखभाल टिप्स

  • जबरन होली खेलने से परहेज किया जाए क्योंकि इसके नतीजे में अनजाने में चोट लग सकती है.
  • चोट को कम करने के लिए के लिए सुरक्षात्मक चश्मा समेत सुरक्षात्मक गियर का इस्तेमाल करें.
  • रंगीन पानी डालने से पहले दूसरों को सावधान कर दें क्योंकि आंखों को बंद करने में मदद मिलेगी.
  • जहरीले रसायनिक रंगों का इस्तेमाल न करें क्योंकि उससे जलन, एलर्जी, लालपन हो सकते हैं.
  • नुकसान पहुंचाने में प्राकृतिक रंग का भी योगदान हो सकता है क्योंकि आंखों में घुस जाते हैं.
  • सुरक्षात्मक जीरो पावर का ग्लास या चश्मा इस्तेमाल कर आंखों की हिफाजत करना जरूरी है.
  • आंखों को रगड़ने से बचें क्योंकि हाथ के गंदे होने से संक्रमण का कारण डर हो सकता है.
स्किन केयर टिप्स
  • पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाएं क्योंकि रूखी स्किन आसानी से रसायन को घुसने की इजाजत देती है.
  • सिर पर सरसों का तेल इस्तेमाल करें और नाखुन, उंगली के पास और कान के पीछे तेल लगाना सुनिश्चित करें.
  • जख्म और कट को फौरन धो लें और उस पर बर्फ रखें, एंटी बैक्टीरियल लोशन से सफाई करें.
  • अगर आप सूखे रंगों के साथ होली खेल रहे हैं, तब अपने चेहरे और हाथों को नियमित तौर पर धोएं.
Happy Holi Messages: व्हाट्सएप और ट्विटर पर अंग्रेजी में करना है Holi विश तो यहां से मिलेगी मदद Happy Holi 2021 Wishes: इस बार रंगों के त्योहार पर भेजें ये खास संदेश, अपनों की होली बन जाएगी खास

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Thicken Dal: दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget