एक्सप्लोरर

Navratri 5th Day: चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन की जाती है स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और कथा

Navratri Dates In April 2021: 17 अप्रैल 2021 को नवरात्रि का पांचवां दिन है. चैत्र नवरात्रि के 5 वें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. आइए जानते हैं मां स्कंदमाता की पूजा विधि और कथा के बारे में-

Navratri 2021 Date: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है. नवरात्रि के पर्व में मां दुर्गा के 9 अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक है. पंचांग के अनुसार 17 अप्रैल शनिवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. 

स्कंदमाता की पूजा का महत्व
नवरात्रि में स्कंदमाता की पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. मां स्कंदमाता की पूजा से ज्ञात और अज्ञात शत्रु का भय दूर होता है. इसके साथ ही जीवन में आने वाले संकटों को भी मां स्कंदमाता दूर करती हैं. 

ज्ञान में वृद्धि करती हैं
मां स्कंदमाता की पूजा करने से ज्ञान में वृद्धि होती है. इसके साथ ये भी मान्यता कि मां स्कंदमाता की पूजा विधि पूर्वक करने से त्वचा संबंधी रोग भी दूर होते हैं. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मां स्कंदमाता की पूजा सहायक बताई गई है. 

मां स्कंदमाता की कथा
पौराणिक मान्यता के अनुसार स्कंदमाता ही हिमालय की पुत्री पार्वती हैं, जिन्हें माहेश्वरी और गौरी के नाम से भी जाना जाता है. स्कंदमाता कमल के पुष्प पर अभय मुद्रा में होती हैं. मां रूप बहुत सुंदर है. उनके मुख पर तेज है. इनका वर्ण गौर है. इसलिए इन्हें देवी गौरी भी कहा जाता है. भगवान स्कंद यानि कार्तिकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है. स्कंदमाता प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं की सेनापति थीं. इस वजह से पुराणों में स्कंदमाता को कुमार और शक्ति नाम से महिमा का वर्णन है. 

पूजन विधि
चैत्र नवरात्रि की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को प्रात: काल स्नान करने के बाद  स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजन आरंभ करें. मां की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें. इसके बाद फूल चढ़ाएं. मिष्ठान और 5 प्रकार के फलों का भोग लगाएं. कलश में पानी भरकर उसमें कुछ सिक्के डालें. इसके बाद  पूजा का संकल्प लें. स्कंदमाता को रोली-कुमकुम लगाएं. मां की आरती उतारें तथा इस मंत्र का जाप करें.
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

स्कंदमाता का मंत्र-
या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

स्कंदमाता का कवच
ऐं बीजालिंका देवी पदयुग्मघरापरा।
हृदयं पातु सा देवी कार्तिकेययुता॥
श्री हीं हुं देवी पर्वस्या पातु सर्वदा।
सर्वांग में सदा पातु स्कन्धमाता पुत्रप्रदा॥
वाणंवपणमृते हुं फट् बीज समन्विता।
उत्तरस्या तथाग्नेव वारुणे नैॠतेअवतु॥
इन्द्राणां भैरवी चैवासितांगी च संहारिणी।
सर्वदा पातु माँ देवी चान्यान्यासु हि दिक्षु वै॥

स्कंदमाता की आरती
जय तेरी हो स्कंद माता, पांचवा नाम तुम्हारा आता.
सब के मन की जानन हारी, जग जननी सब की महतारी.
तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं, हरदम तुम्हे ध्याता रहूं मैं.
कई नामो से तुझे पुकारा, मुझे एक है तेरा सहारा.
कहीं पहाड़ों पर है डेरा, कई शहरों में तेरा बसेरा.
हर मंदिर में तेरे नजारे गुण गाये, तेरे भगत प्यारे भगति.
अपनी मुझे दिला दो शक्ति, मेरी बिगड़ी बना दो.
इन्दर आदी देवता मिल सारे, करे पुकार तुम्हारे द्वारे.
दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आये, तुम ही खंडा हाथ उठाये
दासो को सदा बचाने आई, चमन की आस पुजाने आई.

17 अप्रैल पंचांग
मास: चैत्र
शक सम्वत: 1943   प्लव
विक्रम सम्वत: 2078
तिथि:  पंचमी - 20:34:09 तक
नक्षत्र: मृगशिरा - 26:33:59 तक
करण: बव - 07:23:10 तक, बालव - 20:34:09 तक
पक्ष: शुक्ल
योग: शोभन - 19:17:15 तक
दिन: शनिवार
सूर्योदय: 05:54:14
सूर्यास्त: 18:47:50
चन्द्र राशि: वृषभ - 13:09:42 तक
राहु काल: 09:07:38 से 10:44:20 तक
शुभ मुहूर्त: अभिजीत11:55:14 से 12:46:49 तक
दिशा शूल: पूर्व

Shukra Grah Ke Upay: दांपत्य जीवन को सुखद बनाने में शुक्र ग्रह की है विशेष भूमिका, ऐसे बनाएं शुक्र ग्रह को बलवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
क्या पति की मर्जी के बगैर खुला से शादी खत्म कर सकती है मुस्लिम महिला? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
क्या पति की मर्जी के बगैर खुला से शादी खत्म कर सकती है मुस्लिम महिला? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?
Border 2 | Nidhi Dutta ने Border 2 की Star cast पर दी जानकारी। Ahan Shetty, Varun Dhawan, Sunny पाजी और बहुत कुछ।

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
क्या पति की मर्जी के बगैर खुला से शादी खत्म कर सकती है मुस्लिम महिला? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
क्या पति की मर्जी के बगैर खुला से शादी खत्म कर सकती है मुस्लिम महिला? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'नागिन 7' में ड्रैगन बन कदम रखेंगी ये एक्ट्रेस, किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी
'नागिन 7' में ड्रैगन बन कदम रखेंगी ये एक्ट्रेस, किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget