एक्सप्लोरर

Jatayu Katha: राम ने कहां किया था गिद्धराज जटायु का अंतिम संस्कार, मरणासन्न स्थिति में राम को दी थी यह जानकारी

Jatayu Katha: गिद्धराज जटायु के प्राण त्यागने के बाद भगवान राम ने पिता के समान उनका अंतिम संस्कार किया था. बता दें कि रावण ने जटायु को बुरी तरह से घायल कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी.

Jatayu Katha: रामायण में गिद्धराज जटायु की खास भूमिका रही है. जटायु और राम से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार जब लंकापति रावण सीता का हरण कर उसे पुष्पक विमान से ले जा रहे होते हैं तो जटायु रावण के साथ युद्ध करते हैं और माता सीता को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं. लेकिन रावण के प्रहार से जटायु बुरी तरह से घायल हो जाते हैं.

हिरण मारीच का वध करने के बाद जब भगवान और लक्ष्मण कुटिया में पहुंचते हैं तो वहां मां सीता को न पाकर चिंतित हो जाते हैं. सीता जी को वे जंगल और नदी के किनारे ढूंढते हैं. सीता जी तो उन्हें नहीं मिलती. लेकिन रास्ते में जटायु मरणासन्न अवस्था में मिलते हैं. जटायु को घायल अवस्था में देख भगवान राम उन्हें गोद में उठा लेते हैं और घायल होने का कारण पूछते हैं. तब जटायु रामजी को माता सीता के हरण के बारे में बताते हैं .

जटायु राम से कहते हैं कि, सीता को रावण ले गया है और जब मैंने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपनी खड़क से मेरे पंख काट डाले. मैं यह सब बताने के लिए आपकी ही राह देख रहा था. इतना कहकर गिद्धराज जटायु अपने प्राण का त्याग कर देते हैं. कहा जाता है कि जटायु की मृत्यु सर्वतीर्थ नामक स्थान में हुई थी, जोकि वर्तमान में नासिक के ताकेड गांव में है. मरणासन्न स्थिति में जटायु ने भगवान राम को सीता जी का समाचार दिया था, इसलिए इस स्थान को सर्वतीर्थ कहा जाता है.

रामजी ने किया था जटायु का अंतिम संस्कार

गीध देह तजि धरि हरि रूपा।
भूषन बहु पट पीत अनूपा।।
स्याम गात बिसाल भुज चारी।
अस्तुति करत नयन भरि बारी।।

जयाटु के देह त्यागने के बाद भगवान राम की आंखों में आंसुओं की धारा बहने लगती है और राम पिता के समान जटायु का अंतिम संस्कार करते हैं और सभी जरूरी पितृकर्म को भी पूरा करते हैं. बता दें कि भगवान राम ने गोदावरी नदी के तट पर जटायु का अंतिम संस्कार किया था.

ये भी पढ़ें: Narmada Jayanti 2024: नर्मदा जयंती कब, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और मां नर्मदा में स्नान करने के लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
'गौरव गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', 44 पेजों की SIT रिपोर्ट के बाद हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
'गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', SIT रिपोर्ट के बाद CM हिमंता बोले- MHA करेगा जांच

वीडियोज

Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति
Bollywood News: एक तारीख, दो तूफान! धुरंधर 2 और टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस में हड़कंप
Khabar Gawah Hai: 'परमात्मा' जिम्मेदार तो आप किस लिए सरकार? | Surajkund Mela Accident
Surajkund Mela Accident: झूला हादसे में बड़ी कार्रवाई...अब तक 2 लोग गिरफ्तार | Haryana News
Assam Politics: Congress नेता Gaurav Gogoi पर 'हिमंता बाण' | Himanta Biswa Sarma | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
'गौरव गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', 44 पेजों की SIT रिपोर्ट के बाद हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
'गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', SIT रिपोर्ट के बाद CM हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget