एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा में पढ़ें ये खास मंत्र और आरती, करवा माता होंगी प्रसन्न

Karwa Chauth 2023 Mantra: करवा चौथ 1 नवंबर 2023 यानि आज है. इस दिन करवा माता को प्रसन्न करने के लिए सुहागिनें पूजा में इन खास मंत्रों को जरुर पढ़ें साथ ही करवा माता की आरती कर पूजा संपन्न करें.

Karwa Chauth 2023 Mantra and Aarti: सुहागिनों का खास पर्व करवा चौथ आज मनाया जा रहा है. ये व्रत पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और पति-पत्नी के रिश्तों में सुख-शांति का वरदान देता है. इस दिन विवाहित स्त्रियां सुबह से शाम तक निर्जला व्रत कर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं.

करवा चौथ पर शाम को गणपति जी, पार्वती जी, शिव, कार्तिकेय जी और करवा माता की पूजा का विधान है. करवा चौथ की पूजा में कथा, खास मंत्र और करवा माता की आरती जरुर करना चाहिए, तभी ये व्रत संपूर्ण माना जाता है. जानें करवा चौथ के मंत्र, आरती

करवा चौथ 2023 मुहूर्त (Karwa Chauth 2023 Muhurat)

  • पूजा का समय - शाम को 05:44 मिनट से रात 07:02 मिनट तक है. सुहागिनों को पूजा के लिए करीब 1 घंटा 17 मिनट मिलेंगे.
  • चंद्रोदय समय - 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का चांद 08 बजकर 26 मिनट पर निकलेगा.

करवा चौथ आरती (Karwa Chauth Aarti)

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।। ओम जय करवा मैया।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।। ओम जय करवा मैया।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।। ओम जय करवा मैया।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।। ओम जय करवा मैया।

करवा चौथ पूजा मंत्र (Karwa Chauth Puja Mantra)

गणेश पूजा के मंत्र

  • ऊँ एकदंताय नम:
  • ऊँ वक्रतुंडाय नम:
  • ऊँ गं गणपतयै नम:

करवा चौथ माता के मंत्र

  • ऊँ गौर्ये नम:,
  • ऊँ चतुर्थी देव्यै नम:
  • ऊँ शिवायै नम:
  • ऊँ नम: शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।'

शिवजी की पूजा के मंत्र

  • ऊँ नम: शिवाय
  • ऊँ रुद्राय नम:
  • ऊँ तत्पुरुषाय नम:

करवा माता को इस मंत्र से करें प्रसन्न

नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:।

नम: प्रकृत्यै भद्रायै नियता: प्रणता: स्मृताम्॥

करवा दान का मंत्र

करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा, ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः

करवा चौथ पूजा के नियम (Karwa Chauth Puja Niyam)

करवा चौथ की पूजा स्त्रियों को पूर्व की ओर मुख करके बैठना चाहिए. इस व्रत के दौरान महिलाओं को लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. पूर्ण श्रृंगार कर देवी-देवताओं का पूजन करना चाहिए. कथा के बिना ये व्रत अधूरा है. पति के हाथों जल पीकर व्रत का पारण करें.

Hindu Calendar November 2023: हिन्दू कैलेंडर नवंबर 2023, जानें पूरे माह के व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और ग्रह-गोचर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म Ek Din की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र

वीडियोज

US-Iran Conflict: Trump का एक आदेश और धुआं-धुआं हो जाएगा Iran, अटैक करने के लिए US के पास ये ऑप्शन?
Anupamaa: 😱Parag के गुस्से ने किया सब बर्बाद, Anupama कैसे बचाएगी Ansh को? #sbs (15.01.2026)
Bollywood News: आमिर खान की हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस की स्पेशल स्क्रीनिंग, इमरान खान की धमाकेदार वापसी
Trump के Tariffs Fail? China ने बना दिया $1.2 Trillion का World Record! | Paisa Live
Iran Protest: फांसी से कैसे बचा इरफान सुल्तानी? जानिए ट्रंप का कितना हाथ? ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म Ek Din की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर यूएसए; हेनिल पटेल ने लिए 5 विकेट
अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर यूएसए; हेनिल पटेल ने लिए 5 विकेट
'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे, मणिकर्णिका घाट पर विवाद
'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे
बाबा जी क्या करें... प्रेमानंद महाराज के पास पीठ दर्द की समस्या लेकर पहुंचा भक्त, जवाब सुनकर यूजर्स कर रहे तारीफ; वीडियो वायरल 
बाबा जी क्या करें... प्रेमानंद महाराज के पास पीठ दर्द की समस्या लेकर पहुंचा भक्त, जवाब सुनकर यूजर्स कर रहे तारीफ; वीडियो वायरल 
Kidney Stones: क्या बियर पीने से निकल जाता है किडनी में फंसा स्टोन, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
क्या बियर पीने से निकल जाता है किडनी में फंसा स्टोन, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
Embed widget