एक्सप्लोरर

Griha Pravesh 2024 Muhurat: फरवरी में गृह प्रवेश के लिए ये 6 दिन है बेहद शुभ, यहां जानें डेट, मुहूर्त

Griha Pravesh 2024 Muhurat: अपने ख्वाबों के घर में गृ प्रवेश शुभ मुहूर्त में करने से जीवनभर सुख-समृद्धि बनी रहती है. साल 2024 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त, विधि और समस्त बातें यहां जानें

Griha Pravesh 2024 Muhurat: अपनी घर खरीदना एक बड़ी उपलब्धि है. घर को मंदिर की संज्ञा दी जाती है इसलिए हिंदू धर्म में घर में पूजा पाठ कर किया जाता है. शुभ मुहूर्त में किया गया गृह प्रवेश घर में सुख-समृद्धि लाता है और शांति बनी रहती है, मां लक्ष्मी का वास होता है.

अगर इस साल आप भी अपने सपनों के आशियाने में जाने का विचार कर रहे हैं तो साल 2024 के गृह प्रवेश मुहूर्त, नियम, विधि और समस्त जानकारी यहां जानें.

गृह प्रवेश में मुहूर्त का महत्व (Griha Pravesh Significance)

गृह प्रवेश किसी व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार अवसर होता है. एक मूल्यवान घर खरीदने की अपनी इच्छा को साकार करने के लिए, नए या पुराने घर में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त पर विचार किया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ दिन, मुहूर्त, तिथि और नक्षत्र को ध्यान में रखकर गृह प्रवेश करने से लंबे समय तक उसमें सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. पूजा पाठ कर गृह प्रवेश करने से समस्त देवी-देवता आशीर्वाद प्राप्त होता है, बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करते. परिवार में खुशहाली बनी रहती है.

गृह प्रवेश फरवरी 2024 मुहूर्त

तारीख दिन शुभ मुहूर्त तिथि नक्षत्र
12 फरवरी 2024 सोमवार दोपहर 02.54 - शाम 05.44 तृतीया उत्तर भाद्रपद
14 फरवरी 2024 बुधवार सुबह 07.01 - सुबह 10.43 पंचमी रेवती
19 फरवरी 2024 सोमवार सुबह 06.57 - सुबह 10.33 दशमी, एकादशी मृगशीरा
26 फरवरी 2024 सोमवार सुबह 06.50 - सुबह 04.31, 27 फरवरी द्वितीया, तृतीया उत्तरा फाल्गुनी
28 फरवरी 2024 बुधवार सुबह 04.18- सुबह 06.47, 29 फरवरी पंचमी चित्रा
29 फरवरी 2024 गुरुवार सुबह 06.47 - सुबह 10.22 पंचमी चित्रा

गृह प्रवेश मार्च 2024 मुहूर्त

तारीख दिन शुभ मुहूर्त तिथि नक्षत्र
2 मार्च 2024 शनिवार दोपहर 02.42 - सुबह 06.44, 3 मार्च सप्तमी अनुराधा
6 मार्च 2024 बुधवार दोपहर 02.52 - सुबह 04.13, 7 मार्च एकादशी उत्तराषाढ़ा
11 मार्च 2024 सोमवार सुबह 10.44 - सुबह 06.34, 12 मार्च द्वितीया उत्तर भाद्रपद, रेवती
15 मार्च 2024 शुक्रवार रात 10.09 - सुबह 06.29, 16 मार्च सप्तमी रोहिणी
16 मार्च 2024 शनिवार सुबह 06.29 - रात 09.38 सप्तमी रोहिणी, मृगशिरा
27 मार्च 2024 बुधवार सुबह 06.17 - शाम 04.16 द्वितीया चित्रा
29 मार्च 2024 शुक्रवार रात 08.36 - सुबह 06.13, 30 मार्च पंचमी अनुराधा
30 मार्च 2024 शनिवार सुबह 06.13 - रात 09.13 पंचमी अनुराधा

गृह प्रवेश अप्रैल 2024 मुहूर्त

तारीख दिन शुभ मुहूर्त तिथि नक्षत्र
3 अप्रैल 2024 बुधवार शाम 06.29 - रात 09.47 दशमी उत्तराषाढ़ा

मई से दिसंबर तक नहीं है गृह प्रवेश मुहूर्त

पंचांग के अनुसार 17 जुलाई 2024 को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएंगे, जिसका समापन 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी पर होगा. चातुर्मास के चार महीने अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए, इस अवधि में समस्त मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. वहीं मई, जून, नवंबर और दिसंबर में भी गृह प्रवेश के कोई मुहूर्त नहीं है.

गृह प्रवेश पूजा के प्रकार (Types of Griha Pravesh)

  1. अपूर्वा - नया घर खरीदने से पहेल अपूर्वा गृह प्रवेश पूजा कराई जाती है.
  2. सपूर्व - लंबे समय बाद अपने आशियाने में लौटने पर सपूर्व गृह प्रवेश पूजा करानें की सलाह दी जाती है, उदाहरण के तौर पर सालों किसी दूसरे स्थान पर रहने के बाद अपने घर में वापस रहने से पहले इस पूजा को करना चाहिए.
  3. द्वांधव - गृह प्रवेश के लिए ये पूजा तब कराई जाती है जब व्यक्ति किसी प्राकृतिक आपदा के कारण अपना घर छोड़ने के कई सालों बाद वापस उसमें रहने आता है.

Griha Pravesh 2024 Muhurat: फरवरी में गृह प्रवेश के लिए ये 6 दिन है बेहद शुभ, यहां जानें डेट, मुहूर्त

गृह प्रवेश पूजा मंत्र (Griha Pravesh Puja Mantra)

वैसे तो गृह प्रवेश पूजा किसी जानकार या पुजारी से ही करना चाहिए, क्योंकि इसके लिए वेदों का ज्ञान जरुरी है लेकिन अगर आप खुद पूजा करते हैं तो इन मंत्रों का जाप करें.

  1. गणेश जी आव्हान मंत्र - ऊं गणेशाय नम: आवाहयामि
  2. गणपति को चंदन लगाने का मंत्र - ऊं गणेशाय नम:  गंधम समर्पयामि
  3. फूल चढ़ाने का मंत्र - ऊं गणेशाय नम: पुष्पम समर्पयामि
  4. दीपक लगाने का मंत्र - ऊं गणेशाय नम: दीपम दर्शयामि
  5. भोग लगाने का मंत्र - ऊं गणेशाय नम: नम्रता-महा-नैवेद्यं वेदयति

गृह प्रवेश पूजा की विधि (Griha Pravesh Vidhi)

  • शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त में ही गृहप्रवेश की पूजा का प्रारंभ और अंत होना चाहिए.
  • गृह प्रवेश के दिन घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाएं. इसमें अशोक के पत्ते जरुर लगाएं, ये घर को बुरी शक्तियों से बचाते हैं. मेनगेट पर रंगोली बनाएं.
  • घर के ईशान कोण में पूजा करें. पूजा की चौकी पर अनाज से नवग्रह बनाएं.
  • सबसे पहले गणपति की पूजा करें और फिर नवग्रह, दसो दिगपाल, रक्षपाल, ग्राम देवता, स्थान देवता आदि को विधिवत स्थान देकर पति-पत्नी साथ मिलकर पूजन करें.
  • मुख्य द्वार पर दोनों ओर जल भरे कलश पर दीपक जलाकर रखना चाहिए.
  • सुहागिनों के साथ कन्या और गाय की पूजा करके, सबसे पहले दायां पैर घर में रखें.
  • मुख्य द्वार पर स्वास्तिक लगाएं, इसके बाद सबसे पहले रसोईघर की पूजा करें.
  • इस दिन रसोईघर में सर्वप्रथम दूध उबालना या दूध से जुड़ा पकवान बनाया जाना शुभ माना जाता है. इसीलिए चूल्हे पर खीर बनाई जाती है.
  • अब सत्यनारायण व्रत कथा जरूर सुनें. फिर ब्राह्मण भोजन कराएं.

Griha Pravesh 2024 Muhurat: फरवरी में गृह प्रवेश के लिए ये 6 दिन है बेहद शुभ, यहां जानें डेट, मुहूर्त

गृह प्रवेश पूजा में रखें इन बातों का ध्यान (Griha Pravesh Do's and Dont's)

  • घर पूरा होने पर करें प्रवेश - घर का निर्माण कार्य पूरा होने के बादही गृह प्रवेश पूजा करें. पूजा से पहले खिड़की, दरवाजे, रंग-रौगन, छत तैयार हो चुके होने चाहिए.
  • शुभ तिथि - फाल्गुन महीने में गृह प्रवेश करना श्रेष्ठ माना जाता है, इसके अलावा वैशाख, माघ, ज्येष्ठ में भी गृह प्रवेश कर सकते हैं लेकिन ये शुभ कार्य भाद्रपद, पौष, आषढ़, सावन और अश्विन माह में न करें.
  • पूजा से पहले क्या करें-क्या न करें - वास्तु के अनुसार गृह प्रवेश से पहले घर को अच्छी तरह साफ करें, गंदगी के साथ नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. गंगाजल से पूरे घर के शुद्ध करें. पूजा से पहले फर्नीचर शिफ्ट न करें. पूजा के समय खिड़की-दरवाजे खोलकर रखें.
  • हवन है जरुरी - नए घर में प्रवेश पूजा के समय हवन करना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.
  • घर सूना न रहे - जिस दिन गृह प्रवेश उस दिन पूजा के बाद घर को सूना न छोड़ें. परिवार का कोई भी सदस्य घर में ही रात रुके.

गृह प्रवेश में क्या गिफ्ट दें

उपहार लाभ
गणपति मूर्ति गृह प्रवेश के लिए चांदी की परत चढ़ी मूर्ति तोहफे में देना बेहद शुभ माना जाता है. किसी शुभ कार्य को संपन्न करने के लिए गणपति जी का आशीर्वाद बेहद जरुरी है. नए घर में बप्पा की मूर्ति सौभाग्य लाती है.
मेरु श्रीयंत्र मेरु श्रीयंत्र में लक्ष्जी का वास होता है. कहते हैं ये जिस भी घर में होता है वहां पर आने वाली खुशियों, समृद्धि और स्‍वास्‍थ्‍य के मार्ग में आ रही रुकावटों को दूर करता है.
गोमती चक्र पेड़ गोमती चक्र समृद्धि, खुशी, अच्छा स्वास्थ्य, धन, मन की शांति और बुरे प्रभावों से बचाता है. ऐसे में गोमती चक्र पेड़ गृह प्रवेश के लिए अच्छा उपहरा हो सकता है.
तुलसी का पौधा  गृह प्रवेश के समय तुलसी का पौधा गिफ्ट करने से नए घर में लक्ष्मी का वास होता है. वहां रहने वाले परिवार पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती है. 

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन 2024 में कब ? नोट करें डेट, राखी बांधने का मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह कब शुरू होगा ? इस महीने लगेंगे चातुर्समास, जान लें नियम, व्रत-त्योहार
आषाढ़ माह कब शुरू होगा ? इस महीने लगेंगे चातुर्समास, जान लें नियम, व्रत-त्योहार
Muharram 2026: चांद नजर आया, आज मुहर्रम से नए इस्लामी साल 1448 हिजरी शुरू
चांद नजर आया, आज मुहर्रम से नए इस्लामी साल 1448 हिजरी शुरू
Astrology: करियर और व्यापार में सफलता चाहते हैं? बुधवार को करें ये आसान उपाय
करियर और व्यापार में सफलता चाहते हैं? बुधवार को करें ये आसान उपाय
Rashifal 17 June 2026: मकर की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, वृषभ की किस्मत का चमकेगा सितारा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, वृषभ की किस्मत का चमकेगा सितारा, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Sansani | Crime News: काले जादू का जाल... आबरू पर हाथ !' | MP News
Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: 19 जून की पीस डील सिर्फ एक छलावा है?
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: ऑपरेशन 'टाइगर' vs ऑपरेशन 'वुल्फ'! | Uddhav Thackeray
Ram Mandir Donation Controversy | Sandeep Chaudhary: भगवान राम मंदिर चढ़ावा कौन लूट रहा है?
POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM योगी का ऐलान- नीट परीक्षा के छात्रों को बस किराए में 50% छूट, मोहर्रम पर दिए सख्त निर्देश
CM योगी का ऐलान- नीट परीक्षा के छात्रों को बस किराए में 50% छूट, मोहर्रम पर दिए सख्त निर्देश
देश की माली हालत पर संसद में क्या बोले गए ख्वाजा आसिफ, दुनियाभर में शर्मसार हुआ पाकिस्तान
देश की माली हालत पर संसद में क्या बोले गए ख्वाजा आसिफ, दुनियाभर में शर्मसार हुआ पाकिस्तान
ICC Women's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
ईरान से डील पर अमेरिका में ही फूट! तेहरान में जासूसी के बाद सीआईए के अलर्ट से हड़कंप
ईरान से डील पर अमेरिका में ही फूट! तेहरान में जासूसी के बाद सीआईए के अलर्ट से हड़कंप
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
16 महीने बाद आमने-सामने PM मोदी और ट्रंप, महाबैठक पर टिकी दुनिया की नजरें, फोकस में रहेगा ये एजेंडा
16 महीने बाद आमने-सामने PM मोदी और ट्रंप, महाबैठक पर टिकी दुनिया की नजरें, फोकस में रहेगा ये एजेंडा
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है यह डील?
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है डील?
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Embed widget