एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2024 Day 1: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए कथा, मंत्र और महत्व

Chaitra Navratri 2024 Day 1 Maa Shailputri Puja: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 को है और इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी. नवदुर्गा के नौ रूपों में मां शैलपुत्री पहली देवी हैं.

Chaitra Navratri 2024 Day 1 Maa Shailputri Puja: नवरात्रि का प्रथम दिवस सबसे अहम माना जाता है. इस दिन घटस्थापना होती है. नवरात्रि के नौ दिवसीय पर्व पर प्रथम दिन की अधिष्ठात्री देवी हैं मां शैलपुत्री (Maa Shailputri). चूंकि ये हिमालय राज की पुत्री हैं इसीलिए उन्हें शैलपुत्री (हिमालय की पुत्री) कहा जाता है. नवरात्रि के पहले दिन की अर्चना में अधिकांश योगी मन की सभी भावनाओं को तिरोहित कर, मन को मूलाधार चक्र में स्थित कर लेते हैं. इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल है. इनका  मन्त्र है:–

देवी शैलपुत्र्यै नमः॥ वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

मां शैलपुत्री की कथा (Maa Shailputri Katha)

वास्तव में शैलपुत्री अपने पूर्व जन्म में दक्ष की बेटी सती के नाम से अवतरित हुई थीं. भगवान शिव से इनका विवाह भी हुआ. लेकिन इनके पिता ने अपने यहां एक महायज्ञ का आयोजन किया. इस यज्ञ में सभी देवताओं को उनके हिस्से का यज्ञ भाग ग्रहण करने के निमंत्रित किया गया, लेकिन दक्ष ने भगवान शिव को आमंत्रित नहीं किया. जब इस आयोजन की भनक सती को लगी, तब वो इसमें सम्मिलित होने के लिए बेचैन हो गई. उन्हें पिता की शिवजी के प्रति द्वेष होने की भनक तो थी पर फिर भी वहां जाने की जिद्द करने लगीं. भगवान महादेव ने प्रयत्नपूर्वक उन्हें बहुत समझाने की चेष्ठा की, पर सती नही मानी. आखिरकार महादेव को अनुमति देनी पड़ी.

दक्ष के यज्ञ में पहुंचकर उन्हें सबकुछ बदला बदला सा लगा. मां को छोड़कर कोई भी उनके आने से प्रसन्न नहीं था. बहने उपहास और व्यंग कर रहीं थी और पिता कटु वचन बोल रहे थे. इस तरह के व्यवहार की सती ने कल्पना भी नही की थी. आमतौर पर शिवजी के सामने उपस्थित रहने वाले देवता अपने हिस्से का यज्ञ भाग खुशी से स्वीकृत कर रहे थे.

इस तरह से पति को तिरस्कृत  होते देख, सती को सब असहनीय लगा. उन्हें समझ आया कि आखिर शिवजी यहां आने के लिए क्यों मना कर रहे थे. क्रोध और पश्चाताप में सती ने बिना एक क्षण की देरी किए योगाग्नि (यज्ञ की अग्नि) से देह त्याग कर दिया.

भगवान महादेव ने तब उसी क्षण अपने गणों को भेज उस यज्ञ का विध्वंस कर दिया. वही सती इस जन्म में हिमालय राज की पुत्री शैलपुत्री अथवा पार्वती के रूप में जन्म लेती है. इस रूप में माता की अनन्त शक्तियां हैं जिनका उपयोग वे यथासमय करती हैं. आज के दिन (नवरात्रि के पहले दिन) किसी एक कुंवारी कन्या को भोजन कराया जाता है. हाल ही की परंपराओं के अनुसार आज के दिन स्त्रियां नारंगी अथवा श्वेत साड़ी पहनती हैं.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर खरमास का साया, 5 दिन तक भूल से न करें ये काम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

मुंबई के रहने वाले अंशुल पांडेय धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों के जानकार हैं. 'द ऑथेंटिक कॉंसेप्ट ऑफ शिवा' के लेखक अंशुल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं. सनातन धर्म पर इनका विशेष अध्ययन है. पौराणिक ग्रंथ, वेद, शास्त्रों में इनकी विशेष रूचि है, अपने लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
मंत्री एक साथ वेतन और पेंशन लेते पकड़े गए! RTI में खुलासा, बिहार और केंद्र सरकार के 8 नेताओं पर सवाल
मंत्री एक साथ वेतन और पेंशन लेते पकड़े गए! RTI में खुलासा, बिहार और केंद्र सरकार के 8 नेताओं पर सवाल
Vande Matram Debate:  नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta,  दरबार साहिब जाकर टेका  माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live
Parliament Session: 6 वें दिन भी इंडिगो की बदइंतजामी का मुद्दा विपक्ष ने संसद में उठाया । Congress
Elvish Yadav ने बताया अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Web-Series Lead Role “Rajveer” और Aukaat Ke Bahar सपनों की कहानी
Parliament Session: 'ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी लोग..', Akhilesh Yadav का पलटवार | SP | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
मंत्री एक साथ वेतन और पेंशन लेते पकड़े गए! RTI में खुलासा, बिहार और केंद्र सरकार के 8 नेताओं पर सवाल
मंत्री एक साथ वेतन और पेंशन लेते पकड़े गए! RTI में खुलासा, बिहार और केंद्र सरकार के 8 नेताओं पर सवाल
Vande Matram Debate:  नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
रणवीर से संजय दत्त तक, जानें- 'धुरंधर' में किस स्टार ने निभाया कौन सा रियल लाइफ किरदार
रणवीर से संजय दत्त तक, जानें- 'धुरंधर' में किस स्टार ने निभाया कौन सा रियल लाइफ किरदार
Metro Jobs: इस शहर की मेट्रो ट्रेन में निकली वैकेंसी, होना चाहिए ये सर्टिफिकेट, ऐसे करें Apply
Metro Jobs: इस शहर की मेट्रो ट्रेन में निकली वैकेंसी, होना चाहिए ये सर्टिफिकेट, ऐसे करें Apply
Heart Attack In Women: 40 साल से कम उम्र की महिलाओं को ज्यादा क्यों पड़ता है हार्ट अटैक, क्यों मिस हो जाते हैं इसके वॉर्निंग साइन?
40 साल से कम उम्र की महिलाओं को ज्यादा क्यों पड़ता है हार्ट अटैक, क्यों मिस हो जाते हैं इसके वॉर्निंग साइन?
समय रैना वाले पनौती ने लगाई इंडिगो की लंका? वायरल वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी- यूजर्स हैरान
समय रैना वाले पनौती ने लगाई इंडिगो की लंका? वायरल वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी- यूजर्स हैरान
Embed widget