एक्सप्लोरर

Masik Rashifal: अप्रैल 2024 का ज्योतिषाचार्य से जानें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

Masik Rashifal: तुला से मेष राशि तक के लोगों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा, ज्योतिषाचार्य (Astrologer) से जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का मासिक राशिफल (Monthly Horoscope 2024).

Masik Rashifal: अप्रैल महीने की शुरुआत होने वाली है और इसके साथ ही सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि नया महीना यानी अप्रैल 2024 उनके जीवन के लिए कैसा रहने वाला है.

अप्रैल महीने (April 2024) में किस राशि के लोग सफलता का स्वाद चखेंगे और किन्हें मिलेंगी अपार खुशियां मिलेगी. वहीं किन्हें करना पड़ेगा अधिक संघर्ष.

आइये जानते हैं तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मेष राशि वाले जातकों के लिए अप्रैल का मासिक भविष्यफल (April Horoscope 2024)-

तुला राशि (Libra April Monthly Horoscope 2024)

  • तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना मिलाजुला रहने वाला है. माह की शुरुआत में आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे और धन लाभ एवं उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे, लेकिन माह के मध्य से आपको अपने करियर और कारोबार को लेकर खूब सावधानी से कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी. क्योंकि इस दौरान आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपकी योजनाओं में अड़ंगे डालने का काम करेंगे.
  • माह के दूसरे सप्ताह में आराम कम और दौड़धूप ज्यादा रहेगी. इस दौरान घर-परिवार से जुड़ी कोई उलझन आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. छात्रों के लिए कठिन परिश्रम के बाद ही मनचाही सफलता मिलने के योग बनेंगे. प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की मजबूरियों और भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा.
  • माह के उत्तरार्ध में आप पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें और अपने शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी न करें. यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले खूब सोच-विचार कर लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio April Monthly Horoscope 2024)

  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना शुभता लिए है. यदि आप लंबे समय से किसी कार्य विशेष को पूरा होने की आशा लगाए हुए थे तो आपकी यह कामना इस माह की शुरुआत में पूरी हो जाएगी. माह की शुरुआत थोड़ी भाग-दौड़ लिए रहने वाली है, लेकिन इस दौरान आपके द्वारा किए गए सारे प्रयास सफल होंगे और धन लाभ की संभावना बढ़ेगी.
  • माह की शुरुआत में संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. साझेदारी में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल है. उन्हें कारोबार में खासा मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है, लेकिन किसी भी योजना को लेकर आगे बढ़ते समय धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें.
  • माह के मध्य में ऐशो-आराम की वस्तुओं पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. इस दौरान परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं. भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा.
  • माह के उत्तरार्ध में पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन चिंतित रह सकता है. इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. प्रेम-प्रसंग में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी. जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius April Monthly Horoscope 2024)

  • धनु राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा. यदि आप लंबे समय से किसी काम के पूरे होने का सपना संजोए हुए थे तो इस महीने आपकी ख्वाहिश जरूर पूरी हो जाएगी. अप्रैल महीने की शुरुआत से ही आपको घर और बाहर सभी का साथ और सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा. यदि आप रोजी-रोजगार के लिए बीते कुछ समय से भटक रहे थे तो आपकी यह मनोकामना भी इसी महीने पूरी हो जाएगी.
  • माह के दूसरे सप्ताह में करियर-कारोबार में उन्नति व लाभ के मार्ग खुलें.। इस दौरान आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. हालांकि आपको मौसमी बीमारियों से बचना होगा. इस दौरान अचानक से आपको सेहत संबंधी कष्ट मिल सकता है. माह के पूर्वार्ध में युवाओं का अधिकांश समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा. कारोबारियों के लिए माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शानदार रहने वाला रहेगा.
  • इस दौरान आपको अपेक्षा से अधिक लाभ होगा. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवनसाथी से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

मकर राशि (Capricorn April Monthly Horoscope 2024)

  • मकर राशि के जातकों के लिए अप्रैल की शुरुआत कुछ व्यस्तता लिए रहने वाली है. माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. हालांकि यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी. इस दौरान घर में किसी प्रिय सदस्य की उपलब्धि से खुशियों का माहौल रहेगा. सुख-सुविधा से जुड़ी चीज के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरीपेशा को माह के मध्य में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना उचित रहेगा.
  • यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको मनचाहा प्रमोशन या मनचाही जगह पर तबादला मिल सकता है. यह समय आपके कारोबार और नौकरी की दृष्टि से शुभ ही कहा जाएगा, जिसमें आपके सोचे हुए सारे प्लान समय से पूरे होंगे. व्यवसाय में उन्नति होगी. सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के मान और पद में वृद्धि होगी.
  • माह के उत्तरार्ध में आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है. इस दौरान आपको घर-परिवार एवं मित्रों का पूरा साथ एवं सहयोग मिलेगा. विद्यार्थी एवं महिलाओं के लिये भी यह समय शुभ साबित होगा. घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे. प्रेम संबाध प्रगाढ़ होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius April Monthly Horoscope 2024)

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना मिलाजुला साबित होगा. माह की शुरुआत में आपके लिए शुभता और सौभाग्य लिए रहेगी लेकिन माह के मध्य से आपको अचानक से आने वाली कुछ एक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है. इस माह आपको अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलने की बहुत ज्यादा जरूरत रहेगी. माह की शुरुआत में आपको करियर कारोबार में धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन आप चाहते हुए भी उनका समुचित लाभ उठाने में नाकामयाब रहेंगे. जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा.
  • यह माह नौकरीपेशा महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है, उन्हें अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. माह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने के कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है.
  • प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है. ऐसे में इस दौरान सोच-समझकर इस दिशा में कदम आगे बढ़ाएं. माह के उत्तरार्ध में किसी दूसरे के मामले में टांग अड़ाने और किसी के लिए झूठी गवाही देने से बचें, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस पूरे माह अपनी सेहत और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें. 

 मीन राशि (Pisces April Monthly Horoscope 2024)

  • मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना शुभता और सौभाग्य को लिए है. इस माह आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे, जिससे आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास और ऊर्जा देखने को मिलेगी. माह की शुरुआत में आपकी रुचि सामाजिक धार्मिक कार्यों में ज्यादा रहेगी. इस दौरान नौकरीपेशा लोग नई जगह पर काम करने का मन बना सकते हैं. इस दिशा में किया गया प्रयास किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सफल भी होगा. मनचाही जगह पर ट्रांस्फर और पदोन्नति के योग बनेंगे.
  • माह के दूसरे सप्ताह में अचानक कहीं से धनागम होगा. हालांकि इस दौरान सुख-सुविधा की चीजों में खर्च भी होगा. यह समय कारोबार में वृद्धि और लाभ कराने वाला रहेगा. इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी एवं घर-परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
  • माह के मध्य में कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. विरोधी आपसे स्वयं सुलह-समझौते का प्रयास कर सकते हैं. इस दौरान किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है. माह के उत्तरार्ध में पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिल सकता है. प्रेम और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह माह बेहद शुभ है.
ये भी पढ़ें: April Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या और सिंह के लिए कैसा रहेगा अप्रैल, पढ़िए मंथली राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
BCCI का अंपायर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, कम से कम कितनी मिलती है सैलरी?
BCCI का अंपायर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, कम से कम कितनी मिलती है सैलरी?
Embed widget