एक्सप्लोरर

Relationship Tips: कहीं आपका रिश्ता टूटने के कगार पर तो नहीं है? इन 3 बातों से पता करें

Relationship Issue - आजकल रिश्तों को बनने में ज्यादा वक्त लगता है लेकिन जरा सी बात से टूट जाते हैं. पति पत्नी के रिश्ते भी एक समय के बाद बड़े नाजुक हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपको अपने रिश्ते की डोर को पकड़े रखना है तो कुछ बातों को जरूर समझना होगा. जानते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जिनसे आप ये जान सकते हैं कि कहीं आपका रिश्ता नाजुक मोड़ पर तो नहीं है.

कहते हैं ना रिश्तों की डोर सबसे कमजोर होती है. ज़रा सी बात से ये डोर टूट जाती है. अगर एक बार किसी रिश्ते में कड़वाहट या दरार आ जाती है तो उसकी टीस जिंदगी भर रहती है. किसी भी रिश्ते को सहेजने के लिए काफी मेहनत, प्यार, विश्वास और समय की जरूरत होती है. लेकिन आजकल जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उससे कहीं जल्दी टूट जाते हैं. पति पत्नी का रिश्ता भी ऐसा ही होता है. भले ही साछ में जीने मरने की कसमें खाते हैं. सात जन्मों तक रिश्ता साथ निभाने की बात करते हैं लेकिन समय बीतने के साथ साथ पति पत्नी में अनबन शुरु हो जाती है. जरा-जरा सी बातें कड़वी लगने लगती हैं.

ऐसे में अगर किसी कपल के बीच गलतफहमी या विश्वास टूटने वाली बात आ जाए तो ऐसा रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलता और रिश्ते टूट जाते हैं. ऐसे में अगर आप समय रहते ये पता कर लें कि आपके रिश्ते की डोर कमजोर होती जा रही है तो आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं. आप इन 3 बातों से पता लगा सकते हैं कि आपका रिश्ता कहीं टूटने की ओर तो नहीं बढ़ रहा है. साथ ही आप अपने रिश्ते को कैसे सुधार सकते हैं. 
  
कैसा है आपका रिश्ता इन 3 बातों से समझें
1- अगर आपका पार्टनर या कोई करीबी आपसे बहुत बात करता हो लेकिन फिर अचानक से चुप हो जाए तो समझ जाएं उसे आपकी कोई बात बुरी लगी है. या वो आपके स्वभाव से आहत हुआ है. 
2- अगर आपका पार्टनर आपकी बातें मानता है तो ये अच्छी बात है लेकिन अगर आपकी हर सही गलत बात को बिना कुछ कही सुने मान रहा है तो समझ लें कुछ गलत है. कई बार इंसान लड़ाई या बहस नहीं करना चाहता और सामने वाले की बातें मान लेता है. लेकिन ये आपके रिश्ते के ले अच्छा संकेत नहीं है. 
3- अगर आप अपने पार्टनर की पीठ पीछे आलोचना करते हैं या किसी से सुनते हैं तो ये हेल्दी रिलेशन की बात नहीं है. अगर आपका कोई करीबी व्यक्ति आपकी पीठ पीछे बुराई करे या कुछ नकारात्मक शब्द बोले हैं तो उससे विनम्रता पूर्वक बात करें. ऐसा तभी हो सकता है जब आप अपनी या अपने किसी खास की आलोचना सुनना पसंद नहीं करते हैं.

अपने रिश्ते को बचाने के लिए इन बातों पर ध्यान दें 

1- अपने पर भी दे ध्यान- अगर आपको लगता है कि आपके रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपने ऊपर भी ध्यान देना चाहिए. स्थिति को समझने की कोशिश करें और दूसरे का पक्ष भी जानें. ये जानने की कोशिश करें कि सामने वाले ने आपके साथ ऐसा क्यों किया है. कई बार हम ओवररिएक्ट कर देते हैं तो ऐसी स्थिति में अपनी गलती मान कर माफी मांग लें. इससे आपके बीच की स्थिति सुधरने लगेगी.

2- दूसरों को सुधारने की कोशिश न करें- लोगों की आदत होती है कि वह खुद को सही और सामने वाले को गलत मानते हैं. ऐसे में सामने वाले की कमियां और गलतियां निकालना शुरु कर देते हैं. लेकिन ये गलत आदत है. अगर कोई आपके विचारों से मेल नहीं खा रहा तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो गलत है. ऐसे में सामने वाले को समझने की कोशिश करें और खुद को उसके अनुरूप ढालने की कोशिश करें. न कि अपने हिसाब से बदलने की. 

एक दूसरे का सम्मान करना है जरूरी- किसी भी रिश्ते में एक दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी है. ज्यादातर रिश्तों में टूटने की वजह टकराव होती है. ऐसे में आपको ये सोचना चाहिए कि आखिर ये टकराव क्यों है. कहीं आपके बोलने या शब्दों में कोई ऐसी बात तो नही थी जिससे सामने वाले के सम्मान में ठेस पहुंची हो या आपका बोला गया कोई शब्द उन्हें चुभा हो. रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सम्मान सबसे जरूरी है.

ये भी पढ़ें:कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से बचना है तो बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
Copper-T Pregnancy Risks: Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget