एक्सप्लोरर

Relationship Tips: क्या आपका पार्टनर आपको हर समय नीचा या कमतर महसूस कराता है, अपने डोमिनेटिंग पति को इस तरह हैंडल करें

Dominating Partner: अगर आपका पार्टनर डोमिनेटिंग है और आपको ये पसंद नहीं है, तो घुटन महसूस करने की बजाय इस मुद्दे पर बात करें या फिर किसी काउंसलर की मदद लें.

Manage a Dominating Personality: कोई भी रिश्ता तभी लंबा चल पाता है जब उसमें प्यार, सम्मान और स्वतंत्रता हो, लेकिन कई बार प्यार या रिश्ते के नाम पर हम अपने पार्टनर को ही डोमिनेट करने लगते हैं. कुछ लोगों का स्वभाव शुरू से ही ऐसा होता है, तो वहीं कुछ लोग अलग-अलग परिस्थितियों की वजह से भी बदल जाते हैं. अगर पति पत्नी के बीच विश्वास की कमी है तो भी रिश्ते में डोमिनेशन आ जाता है. हमारे समाज में पुरुषों में ये डोमिनेट करने की सोच अभी भी है. हालांकि समय के साथ काफी परिवर्तन आया है. दरअसल पार्टनर में किसी एक का डोमिनेट करना गलत नहीं है जब तक आपको इस चीज से कोई परेशानी नहीं हो. आपको ये स्वभाव भावनात्मक, मानसिक या शारीरिक रुप से हर्ट नहीं कर रहा तो दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के ऐसे स्वभाव से घुटन, मानसिक तनाव या फ्रीडम में कमी महसूस करते हैं तो ये गलत है. आप इन बातों से समझ सकते हैं कि आपका पार्टनर कहीं आपको जरुरत से ज्यादा डोमिनेट तो नहीं कर रहा है. 

1- आपको कम या नीचा दिखाए- अगर आपका पार्टनर आपको हर समय कमतर महसूस कराता है या नीचा दिखाने की कोशिश करता है तो ये आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है. किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बराबरी और सम्मान बहुत जरूरी है. आपकी सोच और विचारों को हमेशा सम्मान मिलना चाहिए. अगर आपका पार्टनर ऐसा नहीं करता तो उनकी इस आदत को बदलने की कोशिश करें.

2- शेयरिंग है जरूरी- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए शेयरिंग जरूरी है. अगर आपका पार्टनर आपके साथ वक्त बिताता है. आपके साथ अपनी प्लानिंग और मन की बातें शेयर करता है तो ये अच्छे रिश्ते की निशानी है. इससे प्यार और बोंडिंग मजबूत होती है, लेकिन अगर कोई एक पार्टनर वक्त की कमी कहकर दूसरे को इग्नॉर करता है तो ये आपके रिश्ते के लिए सही नहीं है.

3- मिलकर निर्णय लें- कई बार जो डोमिनेटिंग पार्टन होते हैं वो सभी निर्णय खुद लेते हैं. फिर वो मेल या फीमेल कोई भी हो सकता है. डोमिनेटिंग पार्टनर हर चीज में अपनी चलाते हैं, कहां जाना है, क्या पहनना है, किससे बात करनी है, किससे नहीं करनी है, कैसे लाइफ को चलाना है. इस आदत से अगर आप परेशान हैं तो खुलकर अपनी बात कहें. हमेशा एक के हिसाब से ज़िंदगी चले ये सही नहीं होता है. आपसी सहमति से निर्णय लेने की कोशिश करें. 

4- हर समय अटेंशन चाहिए- डोमिनेटिंग पार्टनर में एक और बात होती है कि ऐसे लोग हमेशा अपने साथी को लेकर बहुत कॉन्शस होते हैं. ऐसे लोगों को हर वक्त अटेंशन चाहिए होती है. ऐसे लोग अपने साथी की जरूरतों को ध्यान नहीं देते बल्कि उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पुश करते रहते हैं. 

5- पर्सनल स्पेस दें- अगर आपका पार्टनर आपकी निजता का सम्मान नहीं करता तो ये गलत है. हर किसी की लाइफ में कुछ पर्सनल चीजें होती हैं. आज के वक्त में हर बात और हर काम में दखल देना किसी को पसंद नहीं होता है. आपके पार्टनर को ये बात समझनी चाहिए. आपसे बिना पूछे आपका फोन चेक करना या कोई पर्सनल चीज देखना ठीक नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Are People Afraid of Dogs: क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण
क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण
Why Girls Fear Lizards: शेर-चीते से बेखौफ रहने वाली लड़कियां छिपकली देखकर क्यों चीख पड़ती हैं? सामने आया असली राज
शेर-चीते से बेखौफ रहने वाली लड़कियां छिपकली देखकर क्यों चीख पड़ती हैं? सामने आया असली राज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Embed widget