एक्सप्लोरर

Relationship Hacks: दीपिका पादुकोण की मां ने दीपिका को सिखाई थीं ये बातें, हर मां को देनी चाहिए ये सीख

Relationship Tips: मां उज्जवला पादुकोण ने ऐसी बातें सिखाईं, जिन्होंने ऐक्ट्रेस को करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े उतार-चढ़ाव का सामना करने और सफल व्यक्ति बनने में मदद की.

Deepika Mother's : दीपिका पादुकोण को सबसे ज्यादा डिसिप्लिन में रहने वाली अदाकाराओं में से एक माना जाता है. सेट पर टाइम से पहुंचने से लेकर अपने कमिटमेंट्स को निभाने और काम के साथ घर की जिम्मेदारियों को भी दीपिका बखूबी पूरा करती हैं. ऐक्ट्रेस की पर्सनैलिटी की यही खासियतें उन्हें दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाती है. हालांकि, दीपिका आज जो भी हैं उसके पीछे अपनी मां की मजबूत परिवरिश मानती हैं. बचपन में ही दीपिका को उनकी मां उज्जवला पादुकोण ने ऐसी बातें सिखाईं जिन्होंने ऐक्ट्रेस को करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े उतार-चढ़ाव का सामना करने और सफल व्यक्ति बनने में मदद की. चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में जो आपको भी अपनी बेटियों को सिखाना चाहिए. 

जैसे हैं वैसे बने रहना
एक इंटरव्यू में उज्जवला पादुकोण ने बताया था कि दीपिका बचपन में टॉम बॉय थीं और काफी मस्ती करती थीं, लेकिन जब छोटी बहन का जन्म हुआ तो वह केयरिंग नेचर की बन गईं . लेकिन उज्जवला ने उन पर किसी अन्य की तरह बनने का प्रेशर नहीं डाला. हर मां को भी इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि उनका बच्चा दूसरों से अलग है और समय के साथ उसमें भी बदलाव आएंगे. 

हमेशा अपनी दिल को सुनो
दीपिका बचपन से ही स्पोर्ट्स में काफी अच्छी थीं. वह बैडमिंटन ज्यादा अच्छा खेलती थी. इसी के साथ लंबी हाइट की दीपिका छोटी ऐज से मॉडलिंग भी करती रही. बाद में उनका पूरा फोकस मॉडलिंग पर बना. उन्होंने इसमें करियर बनाने की जब सोची तो उज्जवला ने उन्हें रोका नहीं. उन्होंने दीपिका को अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई जाने दिया, जिसने बाद में इस मॉडल को सुपरस्टार बनने का मौका दिया. 

पैसों का मोल समझना

एक ओर उज्जवला ने दीपिका को आर्थिक रूप से मजबूत होने की सीख दी तो दूसरी ओर पैसों की वेल्यू करना भी सिखाया. उन्होंने बचपन से ही अपनी बेटी को किसी चीज को खरीदने से पहले यह सोचना सिखाया कि क्या वह काम की है और कितनी काम की है? क्या उसकी जितनी कीमत है वह चीज उस लायक है? इस सीख ने दीपिका को अपनी मेहनत की कमाई को समझदारी से इस्तेमाल करना और बचाना सिखाया. 

आत्म निर्भर बनना
उज्जवला पादुकोण मानती हैं कि एक लड़की को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए. शादी के बाद भी भले ही पति कमाता हो या न कमाता हो, लेकिन लड़की को खुद के पैरों पर खड़े रहना चाहिए. यही चीज थी जिसने दीपिका को छोटी उम्र में ही इंडिपेंडेंट होना सिखा दिया और 17 साल की उम्र में वह अकेले मुंबई में करियर बनाने निकल पड़ीं. बेटियों को हर तरह से आत्म निर्भर बनाना एक मां की पहली सीख होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-

 

Relationship Hacks: एक गलती ने तबाह कर दी Hrithik Roshan और Sussanne Khan की जिंदगी, कहीं आप तो नहीं कर रहें यह गलत

 

Relationship Hacks: ब्रेकअप के बाद हर लड़की जरूर करती है ये काम, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं, जानें





और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
How To Thicken Dal: दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget