एक्सप्लोरर

Priyanka Chopra से लेकर Alia Bhatt, ये एक्ट्रेस सुंदरता के लिए आयुर्वेद पर करती हैं भरोसा

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस जहां आधुनिक तौर तरीकों और महंगे ब्यूटी प्रोड्क्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं घरेलू नुस्खों और आयुर्वेद पर भी इनका पूरा विश्वास है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने सुंदरता, फिटनेस और सेहत को लेकर बहुत अलर्ट रहती हैं. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि अपनी सुंदरता के लिए कई एक्ट्रेस जहां आधुनिक तौर तरीकों और महंगे ब्यूटी प्रोड्क्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं घरेलू नुस्खों और आयुर्वेद पर भी इनका पूरा विश्वास है. जी हां... प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या, आलिया भट्ट जैसी कई एक्ट्रेस पारंपरिक तौर तरीकों से ही अपनी सुंदरता को कायम रखती हैं.

प्रियंका चोपड़ा प्रियंका अपने चेहरे पर एक पारंपरिक फेस पैक लगाती हैं. वह दही, ओटमील और उसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर अपने चेहर पर लगाती हैं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोती हैं. प्रियंका कहती हैं, 'यह घरेलू नुस्खा मेरी त्वचा को साफ करके ताजगी से भर देता है.' प्रियंका नैचरल थैरेपीज में विश्वास रखती हैं. प्रियंका के मुताबिक 'आयुर्वेद मेरे दैनिक जीवन का अंग है. मेरे जीवन के हर पक्ष में आयुर्वेद शामिल है और मैं लगातार कोशिश करती हूं कि आयुर्वेद के सभी नियमों का पूरी तरह पालन कर पाऊं.'

ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय भी आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या अपने चेहरे पर घरेलू फेस मास्क लगाती हैं. यह फेस मास्क क्रीम, बेसन और हल्दी को मिलाकर तैयार होता है. बेसन और हल्दी का मास्क पारंपरिक रूप से भारत में इस्तेमाल होता आया है. ऐश अपनी त्वचा को एक बैलेंस डाइट देने में यकीन करती हैं. इनके ज्यादातर फेस मास्क घरेलू नुस्खों पर ही आधारित होते हैं.

आलिया भट्ट मीडिया रिपोट्स् के मुताबिक आलिया भट्ट भी अपने आप को फिट बनाए रखने के लिए कुछ खास आयुर्वेदिक नियमों का पालन करती हैं. आलिया पुरातन चिकित्सा पद्धिति के नियमों को फॉलो करती हैं और इन नियमों के पालन में वह कभी लापरवाही नहीं बरतती हैं.

आलिया को जब भी समय मिलता है वह धूप लेना पसंद करती हैं. धूप न केवल आपकी शारीरिक फिटनेस बल्कि मानसिक हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी है. बता दें कि आयुर्वेद में भी धूप को और सूर्य की रोशनी को प्राण वायु के समान ही महत्वपूर्ण माना गया है.

आलिया का कहना है, 'मुझे लगता है हमारी त्वचा यह बताती है कि अंदर से हमारी सेहत का हाल कैसा है!' इसके लिए आलिया हर दिन फल खाती हैं. उनकी यह आदत स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करती है. आयुर्वेद हर मौसम में अधिक से अधिक फल खाने का सुझाव देता है.

रुबीना दिलैक बिग बॉस की विजेता और छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस रुबनी दिलैक भी फिटनेस के लिए ज्यादा जोर योग पर देती हैं. रुबीना अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विभिन्न योगासन, व्यायाम, वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करती रहती है.

क्यों है आयुर्वेद सबकी पसंद? न्यूट्रीशन एक्सपर्ट निखिल वत्स के मुताबिक कई कारणों से लोगों का आयुर्वेदिक और हमारे पारंपरिक नुस्खों पर ज्यादा भरोसा है. वह कहते हैं, 'आयुर्वेदिक नुस्खों में सभी चीजें प्राकृतिक होती हैं. इनमें किसी कैमिकल का प्रयोग नहीं होता है. घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली चीजें बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं. शायद यही कारण हैं कि इन्हें आजमाने में ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते हैं. फिर इनके कोई साइड इफेक्ट्स या आफ्टर इफेक्ट्स नहीं होते हैं.'

निखिल के मुताबिक, 'जैसे मैंने सुना है कि बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस अपने चेहरे पर पिपरमेंट का फेस पैक इस्तेमाल करती हैं. जो कि बिल्कुल सही है क्योंकि पिपरमेंट में यह क्षमता होती है कि वह स्कीन के छिद्रों को बहुत बेहतर ढंग से खोल सकता है.'

यह भी पढ़ें:

Health Tips: ये है Zareen Khan का वर्कआउट और डाइट प्लान, ऐसे घटाया उन्होंने अपना वजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How Many Whistles For Potatoes: कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget