प्रियंका-निक वेडिंग: शादी के लिए चुना सब्यसाची का लाल लहंगा, जानें कैसे डिजाइन की गई खास ड्रेस
जब प्रियंका पूरी तरह से शादी के जोड़े में थी तो उस दौरान जो फोटोशूट हुए उसकी कुछ तस्वीरें डिजाइनर सब्यसाची ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया.

नई दिल्ली: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हुई है. प्रियंका की शादी का आयोजन दो दिनों का रखा गया था जिसमें हिंदू और कैथोलिक रीति-रिवाज से विवाह हुआ था. इस दौरान एक्ट्रेस ने जो लहंगा पहना हुआ था वो फेमस डिजाइनर सब्यसाची के जरिए डिजाइन किया गया था. जब प्रियंका पूरी तरह से शादी के जोड़े में तैयार थी तो उस दौरान जो फोटोशूट हुए उसकी कुछ तस्वीरें डिजाइनर सब्यसाची ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं. इनमें उन्हें काफी कुछ बताया है.
डिजाइनर ने बताया था कि प्रियंका ने शादी में जो लाल रंग का लहंगा पहना था उसमें फ्रेंच कढ़ाई का टच भी दिया गया था. जिसे पहनकर प्रियंका और भी खूबसूरती भी दिख सके. वहीं, सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने प्रियंका की गोल्ड ज्वैलरी तैयार की थी. साथ ही एक्ट्रेस के मांग टीका, नथनी, चूड़ा और चोपार्ड भी स्टाइलिस्ट ने दिया था. एक्ट्रेस की यह ज्वैलरी करीब 184.50 कैरेट डायमंड से बनी थी. तो दूसरी ओर हीरे से बनी 16 कैरेट का मांग टीका भी काफी कीमती था.
स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने भी इस खास पल की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, प्रियंका रेड कलर की ड्रेस को हिंदू रीति रिवाज से हुए विवाह के दौरान पहना था. जिसके लिए उन्होंने अपनी इच्छा भी जताई थी. यहां तक कि डिजाइनर ने बताया कि इसमें किसी और कलर को मिक्स नहीं किया गया. यह पूरी तरह से शुद्ध लाल रंग में था.
पिछले दिनों हुए रिसेप्शन में प्रियंका ने व्हाइट डिजाइनर लहंगा पहन रखा था. इसमें हाथी दांत, बेच फाल्गुनी और शेन मोर का काम था. इस ड्रेस को बनाने में करीब प्रति घंटे 1200 पुरुष और 80 कारीगर लगे थे.

वहीं, शादी से पहले डिजाइनर सब्यसाची ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस पूरे वीडियो में कारीगर साड़ी पर खास डिजाइन करते हुए दिखे थे. मौके पर खुद सब्यसाची भी मदद करते नज़र आए थे.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























