एक्सप्लोरर

Post Breakup Depression: ब्रेकअप के बाद रहते हैं डिप्रेस? ऐसे निकलें दर्द से बाहर

कुछ लोग चाहकर भी ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पाते हैं और बार-बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उनके दर्द को बढ़ाने का काम करती हैं. कुछ खास टिप्स के जरिए आप इस दर्द से आसानी से बाहर आ सकते हैं.

किसी भी रिश्ते को खत्म करना आसान काम नहीं होता है. ब्रेकअप के दर्द से उबरने में कुछ लोगों को लंबा वक्त लग जाता है. यहां तक कि अगर समय रहते इस चीज पर काबू ना पाया गया तो लोग डिप्रेशन में भी जा सकते हैं. कुछ लोग चाहकर भी ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पाते हैं और बार-बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उनके दर्द को बढ़ाने का काम करती हैं. जैसे कि खुद को कमरे में बंद कर लेना, अलग हो चुके पार्टनर को बार-बार फोन लगाना या मैसेज भेजना. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो ब्रेकअप के बाद संभलने में आपकी मदद करेंगे. 

अकेले ना रहें- ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग खुद को दूसरों से एकदम अलग कर लेते हैं. ऐसा करने से बचना चाहिए. रिलेशनशिप के चक्कर में जो समय आप अपने दोस्तों या फैमिली को नहीं दे पाते थे, अब ये वक्त इनके साथ बिताएं. इससे आपके मन को सुकून मिलेगा और वो भी आपके साथ खुश रहेंगे. नए-नए दोस्त बनाने के लिए ये मौका सबसे अच्छा होता है.

करियर पर दें ध्यान- ब्रेकअप के बाद आप भले ही कितने टूट गए हों लेकिन इसका असर कभी भी अपने काम पर ना पड़ने दें. अक्सर लोग ब्रेकअप की वजह से अपने प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और अपना पूरा करियर खराब कर लेते हैं. ये गलती करने से बचें और करियर बनाने पर ध्यान दें.

खुद को दोषी ना मानें- कभी भी रिश्ता टूटने का जिम्मेदार खुद को ना मानें. आपका ब्रेकअप हो गया इसका मतलब ये नहीं कि गलती आपकी ही थी. इस बात को इस तरह लें कि अगर दो लोगों के विचार मेल नहीं खाते हैं तो अलग-अलग हो जाना ही बेहतर है. अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ें और अपने आप पर भरोसा रखें.

अपनी जगह को व्यवस्थित रखें- ब्रेकअप का रोना रोने की जगह इसे एक नई शुरुआत की तरह लें. अपने आसपास की चीजों को व्यवस्थित करें. कमरे की साफ-सफाई करें, नए पोस्टर्स लगाएं, नए पौधे लगाएं और हर वो नई चीजें करने की कोशिश करें जिससे आपको बेहतर महसूस हो.

यादों को करें दूर- रिश्ते में रहने के दौरान कपल्स एक-दूसरे के साथ कई सारी यादें बनाते हैं और ब्रेकअप के बाद यही यादें दिल को कचोटती हैं. अपने आसपास कोई भी ऐसी चीज न रहने दें जिससे उसकी याद आए. जैसे उसकी दी हुई कोई भी चीज, कोई धुन, उससे जुड़ा कोई गाना या कोई भी चीज जो आपको उसकी याद दिलाए, खुद को उससे दूर कर लें.

खुद को पॉजिटिव रखें- ब्रेकअप को पॉजिटिव तरीके से लें और ऐसे ही विचारों के साथ जिंदगी को आगे बढ़ाएं. ये सोचें कि अब आप पूरा वक्त खुद को दे सकते हैं जो कि पहले संभव नहीं था. खुद को अच्छा महसूस कराने से खुशी मिलती है. कुकिंग, डांसिंग, सिंगिंग, पेंटिंग जैसे शौक पूरे करने की कोशिश करें. इससे आपको ब्रेकअप से निकलने में आसानी होगी.

अपने Partner को लेकर हैं सीरियस? तो इस तरह करें जाहिर

Engagement के बाद Wedding तक इन बातों का रखें खयाल, वरना टूट सकता है रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tawa Cleaning: लोहे का तवा हमेशा रहेगा नए जैसा, साफ करने के बाद करें ये 1 काम
लोहे का तवा हमेशा रहेगा नए जैसा, साफ करने के बाद करें ये 1 काम
खाली होने पर गुड़गुड़ाता क्यों है पेट, क्या है इसकी वजह?
खाली होने पर गुड़गुड़ाता क्यों है पेट, क्या है इसकी वजह?
Back Itching: पीठ की खुजली से हैं परेशान? बिना खुजलाए ऐसे पाएं तुरंत आराम
पीठ की खुजली से हैं परेशान? बिना खुजलाए ऐसे पाएं तुरंत आराम
Lemon Juice Hack: नींबू से नहीं निकलता रस? काटने से पहले करें ये 1 काम, बहेगा रस
नींबू से नहीं निकलता रस? काटने से पहले करें ये 1 काम, बहेगा रस

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 4 Review: Mary Kom का Comment और Yung DSA की Captaincy चर्चा में
Shah Rukh Khan के पहले Playback Singer थे Palash Sen, स्कूल से जुड़ा है खास किस्सा
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia Relations
Bigg Boss 20 Episode 4 में Yung DSA बने पहले Captain, Aasif और Qazi की भिड़ंत
VIJAY के खिलाफ विपक्षी महागठबंधन? AIADMK ने DMK को दिया साथ आने का चैलेंज.. ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
दिल्ली में टीम इंडिया से छिना ड्रेसिंग रूम, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बड़ा बदलाव
दिल्ली में टीम इंडिया से छिना ड्रेसिंग रूम, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बड़ा बदलाव
'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल
'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- 'डॉलर पर...'
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, जमकर की भारत की तारीफ
Embed widget