एक्सप्लोरर

शादी के बाद डिप्रेशन का शिकार क्यों होने लगते हैं कपल्स? इन टिप्स से एक-दूसरे को रख सकते हैं खुश

Post Marriage Depression: रिसर्च और रियल लाइफ अनुभव बताते हैं कि शादी के शुरुआती कुछ समय कई कपल्स डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करने लगते हैं.

Post Marriage Depression in Couples : शादी का मतलब सिर्फ सात फेरे नहीं, सात वादे भी होते हैं, साथ निभाने के, खुशियां बांटने के और एक-दूसरे को समझने के. लेकिन कई कपल्स के लिए शादी के बाद की जिंदगी भारी हो जाती है. दरअसल, शादी के बाद सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए, लेकिन जब अचानक मूड खराब रहने लगे, बात-बात पर चिड़चिड़ापन आए या अकेलापन महसूस हो तो समझिए  ये शादी के बाद वाला डिप्रेशन (Depression) भी हो सकता है.

कई कपल्स तो मेंटली प्रॉब्लम्स में फंस जाते हैं. उनकी खुशी तक छीन जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो इससे घबराएं नहीं. कुछ आसान आदतें अपनाकर आप और आपका पार्टनर फिर से मुस्कुराना सीख सकते हैं. आइए जानें वो टिप्स जो आपके रिश्ते में फिर से प्यार और पॉजिटिविटी भर सकते हैं.

शादी के बाद डिप्रेशन की सबसे कॉमन वजहें

1. जिम्मेदारियों का अचानक बढ़ जाना

शादी के बाद दोनों पार्टनर्स को अचानक ढेर सारी जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ता है, जैसे घर संभालना, आर्थिक प्लानिंग, रिश्तेदारों से तालमेल की कमी जैसी प्रॉब्लम्स.

2. पर्सनल फ्रीडम छिन जाना

शादी के बाद लाइफस्टाइल में बदलाव होता है. देर तक सोना, दोस्तों से मिलने जाना या खुद के लिए वक्त निकालना कम हो जाता है, जिससे इंसान खुद को बंधा हुआ महसूस कर सकता है.

3. पार्टनर से उम्मीदें और रियलिटी में फर्क

शादी से पहले कुछ कपल्स एक-दूसरे से बहुत उम्मीदें रखते हैं, लेकिन शादी के बाद अगर चीजें वैसी नहीं होतीं तो निराशा घेर सकती है. इससे रिश्ते में कड़वाहट और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें आ सकती हैं.

4. कम्यूनिकेशन गैप

कई बार कपल्स अपने मन की बात खुलकर नहीं कहते, जिससे मन में बातें जमा होती जाती हैं और तनाव बढ़ता है.

5. नई फैमिली में एडजस्ट करने की चुनौती

खासतौर से महिलाओं के लिए नई फैमिली, नए रीति-रिवाज और अलग माहौल में खुद को ढालना आसान नहीं होता है. जिसकी वजह से मेंटल प्रॉब्लम्स से गुजरने लगती हैं. कई बार यह डिप्रेशन का रूप ले लेती है.

शादी के बाद के डिप्रेशन से बचने टिप्स

1. खुलकर बातचीत करें

अपने दिल की बात पार्टनर से शेयर करें. क्या अच्छा लग रहा है, क्या बुरा, हर बात को खुलकर कहें. इससे गलतफहमियों से बचा जा सकता है.

2. थोड़ा 'मी टाइम' भी जरूरी है

शादी का मतलब ये नहीं कि आप अपनी पहचान खो दें. खुद के लिए समय निकालें जैसे किताब पढ़ना, वॉक पर जाना, योगा करना.

3. एक-दूसरे की तारीफ करें

छोटी-छोटी चीजों पर पार्टनर को सराहना बहुत जरूरी है. इससे रिश्ता मजबूत होता है और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है.

4. रूटीन से ब्रेक लें

हफ्ते में एक दिन डेट प्लान करें, मूवी देखें, बाहर खाना खाएं या साथ मिलकर कुछ नया करें. इससे बोरियत नहीं आती है.

5. एक-दूसरे की स्पेस का सम्मान करें

हर इंसान को अपने विचार और पसंद के साथ जीने की आजादी चाहिए. पार्टनर की चॉइस का सम्मान करें, चाहे वो म्यूजिक हो या करियर.

6. प्रोफेशनल मदद लेने से न डरें

अगर आपको या आपके पार्टनर को लगातार उदासी, थकावट या रोने जैसा महसूस हो रहा है तो साइकोलॉजिस्ट या काउंसलर से मिलना एक समझदारी भरा कदम है.

7. शादी को बनाएं हैप्पी जर्नी

शादी कोई परफेक्ट फेयरीटेल नहीं होती. इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन थोड़ी समझदारी, प्यार और धैर्य से इसे खूबसूरत और मजबूत बनाया जा सकता है. याद रखना चाहिए कि खुश रहने के लिए दो लोगों की बराबर की कोशिश जरूरी होती है.

यह भी पढ़ें :तेज बखार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget