एक्सप्लोरर

Relationship Tips: अपनी सासू मां को भूलकर भी ना मारें ये ताने, वरना खड़ी हो सकती है रिश्तों में दीवार

Relationship advice: आज हम आपको बताएंगे वो बातें जो भूलकर भी आपको अपनी सास से नहीं कहनी चाहिए, वरना आप दोनों के रिश्ते के बीच एक बड़ी खाई खड़ी हो सकती है. 

अगर ससुराल में रिश्तों की बात की जाए तो जो रिश्ता सबसे नाज़ुक होता है वो है सास-बहू का रिश्ता, जिसे बनाने में सालों लग जाते हैं लेकिन बिगड़ने में एक पल नहीं लगता. आपकी ज़ुबान से निकली एक छोटी सी बात भी आपके और आपकी सासू मां के बीच दरार डाल सकती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे वो बातें जो भूलकर भी आपको अपनी सास से नहीं कहनी चाहिए. वरना आप दोनों के रिश्ते के बीच एक बड़ी खाई खड़ी हो सकती है. 

आपने अपने बेटे को कुछ नहीं सिखाया- 
अक्सर पति-पत्नि में झगड़े हो जाते हैं और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि हर पति-पत्नि के बीच में कभी-कभी ऐसी बातें हो जाती हैं. कई बार वो साफ-सफाई में भी कोताही बरतते हैं, इधर का सामान उधर फेंक देंगे. ऐसे में आपको अपने पति को समझाने की ज़रूरत है न कि अपनी सास को ताना मारने की. कई बार बहुएं गुस्से में अपनी सास को कह देती हैं कि आपने तो अपने बेटे को कुछ भी नहीं सिखाया और इसी बात से उनके रिश्ते में दरार पड़ जाती है इसीलिए कभी भी अपनी सास की परवरिश पर सवाल न उठाएं.

ये हमारा पर्सनल मैटर है-
अगर आपने कभी भी अपनी सास को ये बात बोली है तो मान लीजिए कि आपने बहुत बड़ी गलती कर दी है क्योंकि ये बात आपकी सास के दिल में कांटे की तरह चुभ सकती है. ये बात बिल्कुल ठीक है कि आपके पति और आपके बीच की बात पर्सनल है लेकिन ये ध्यान में रखिए कि आपके पति होने के साथ-साथ वो अपनी मां के बेटे भी हैं, ऐसे में कभी भी अपने बीच की बात को भले ही न बताएं लेकिन कभी भी ये न कहें कि ये हमारा पर्सनल मैटर है. 

अपने बेटे की जगह कभी मेरी भी बात मान लीजिए- 
कई बार हमें देखने को मिलता है कि आपकी सास अपने बेटे की साइड लेती रहती हैं लेकिन अगर आपने ग़लती से भी ये बात उनको बोल दी तो ऐसा होते हुए भी वो इस बात को नहीं मानेंगी ऊपर से आपसे नाराज़ होंगी वो अलग. ऐसे में उन्हें इस बात का एहसास कराएं लेकिन कहें नहीं. 

ये भी पढ़े-

Relationship Advice: प्यार या धोखा? आपका पार्टनर कितना झूठा है कितना सच्चा, पता करने के लिए ये तरीका है कारगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज

Embed widget